सलमान खान ने केक खाकर टेबल क्लॉथ से पोंछा हाथ, वायरल हो रहा है वीडियो, लोगों ने कही ऐसी बात
Salman Khan Viral Video: सुभाष घई ने सलमान खान के साथ मिलकर अपना बर्थडे केक काटा और उन्हें खिलाया भी। पहले तो सलमान खान ने केक न खाने का नाटक किया और फिर उनके हाथ से केक का टुकड़ा लेकर खा लिया।

Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोई बड़ी पार्टी हो और उसमें सेलेब्स की मौजूदगी दर्जन हो ऐसा बहुत ही कम होता है। इस बार भी बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर सुभाष घई के जन्मदिन की पार्टी में सलमान खान से लेकर अभिषेक बच्चन, जया बच्चन और ऐश्वर्या राय जैसे सेलेब्स शामिल हुए थे। इन सभी की वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस बर्थडे पार्टी के कई वीडियोज भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में सुभाष घई अपने बर्थडे का केक काटते नजर आ रहे हैं जो सबका दिल जीत रहा है।

सुभाष घई की प्री बर्थडे पार्टी
आपको बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर सुभाष घई आज 24 जनवरी को अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुभाष घई ने 'परदेस', 'ऐतराज', 'खलनायक', 'राम लखन' जैसी शानदार फिल्मों का डायरेक्शन किया है। वहीं उनके जन्मदिन के मौके पर बीती रात को प्री बर्थडे पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
केक काटकर सलमान खान को खिलाया
सुभाष घई के बर्थडे पर उनके केक कटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में डायरेक्टर सुभाष घई के साथ सलमान खान भी नजर आ रहे हैं। सुभाष घई ने सलमान खान के साथ मिलकर अपना बर्थडे केक काटा और उन्हें खिलाया भी। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो सलमान खान ने केक न खाने का नाटक किया और फिर उनके हाथ से केक का टुकड़ा लेकर थोड़ा सा खाया।

सलमान खान ने टेबल क्लॉथ पर पोंछा हाथ
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान ने भी थोड़ा सा केक काटकर सुभाष घई को खिलाया और जल्दी से अपना हाथ टेबल क्लॉथ पर ही पोंछ लिया। अब सलमान खान का ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। लोग सलमान खान और सुभाष घई को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
सलमान खान को देख लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- इतने बड़े-बड़े सिलेब्रिटीज आए हैं लेकिन केक सलमान को साथ लेकर ही काट कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा है- सलमान खान अलग ही ऐटिट्यूड में रहते हैं। वहीं एक शख्स ने लिखा है- सलमान खान ने केक खिलाकर टेबल क्लोथ से ही हाथ पोछा। ये तो गंदी आदत है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- शाहरुख खान, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ ने भी उनके साथ काम किया है लेकिन पार्टी में कोई मौजूद नहीं था।

25 जनवरी को रिलीज होगा सलमान की नई फिल्म का टीजर
आपको बता दें कि सलमान खान इस वक्त अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की टीजर 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में कैमियो रोल में नजर आने वाले सलमान खान की इस फिल्म का टीजर भी मूवी के बीच में ही दिखाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications