जुलाई में शुरू होगी सलमान खान की नई फिल्म की शूटिंग, पहली बार ऐसे रोल में आएंगे नजर, फैंस की मुराद हुई पूरी
Salman Khan Galwan Film: सलमान खान की पिछली फिल्म सिकंदर ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पाई। इसके बाद से खबरें आ रही थीं कि सलमान कई डायरेक्टर्स से अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट और पनवेल वाले फॉर्म में मिल रहे हैं। इसमें कबीर खान, सिद्धार्थ आनंद, अली अब्बास जफर, सूरज बड़जात्या, अनीस बज्मी और कृष अहिर का नाम शामिल है।
अब फाइनली उन्होंने एक फिल्म साइन कर ली है। इसकी शूटिंग और कहानी को लेकर अपडेट आ गया है। इस रिपोर्ट में विस्तार से पढ़िए सलमान की अपकमिंग फिल्म से जुड़ी जानकारी।

पिंकविला ने सोर्स के हवाले से लिखा, सलमान खान और अपूर्व लखिया की अगली फिल्म नॉवेल इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3 पर बेस्ड होगी। इस बुक को शिव अरूर और राहुल सिंह ने लिखी है। इस चैप्टर में उन्होंने गलवान के बारे संघर्ष के बारे में बताया है। अपूर्व लाखिया और सलमान खान जुलाई 2025 से फिल्म की शूटिंग शुरू करने की तैयारी में हैं। जुलाई से शुरू होने वाली 70 दिनों का शेड्यूल लद्दाख और मुंबई में होगा। इसमें सलमान खान अपने करियर में पहली बार एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका में हैं और उनके साथ नई जनरेशन के 3 अन्य कलाकार भी होंगे।
सोर्स ने आगे बताया, फिल्म जुलाई 2025 में फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। यह सलमान खान की अगली फिल्म होगी। सलमान का मानना है कि यह एक शानदार स्क्रिप्ट है। कहानी में बड़े पर्दे पर आने का अनुभव देने की गुंजाइश है। अपूर्व इन दिनों लद्दाख में लोकेशन की रेकी पर हैं। फिल्म के दूसरी कैरेक्टर्स के लिए कास्टिंग की प्रोसेस जल्द ही शुरू होगी। यह 2 रातों की कहानी है।
बजरंगी भाईजान 2 के बारे में सोर्स ने कहा, कबीर खान फिल्म के सीक्वल के खिलाफ हैं। वो बजरंगी भाईजान जैसी क्लासिक फिल्म को हाथ भी नहीं लगाना चाहते। हालांकि उन्होंने विजयेंद्र प्रसाद से इस आइडिया सुना है। लेकिन वे बजरंगी भाईजान 2 बनाने के लिए बहुत एक्साइटेड नहीं हैं। उन्होंने सलमान को एक बड़ी फिल्म का ऑफर दिया है। फिलहाल सलमान इसे अपूर्व की फिल्म के बाद में कर सकते हैं। लेकिन फिलहाल कुछ भी तय नहीं है। फिलहाल आइडिया यह है कि जुलाई से अक्टूबर तक अपूर्व की फिल्म की शूटिंग की जाए और उसके बाद नवंबर से कबीर खान की शूटिंग की जाए।
हालांकि अभी तक सलमान और अपूर्व की तरफ से फिल्म को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है। ऐसे में Oneindia hindi इस खबर की पुष्टि नहीं करता है। इस पर जो भी अपडेट होगा हम आपको समय-समय पर देते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications