सलमान खान की 'किक 2' हुई अनाउंस, साजिद नाडियाडवाला ने शेयर की फोटोशूट की तस्वीरें

साजिद नाडियाडवाला ने अपनी फिल्मों के जरिए इंडियन सिनेमा को एक नई दिशा दी है। प्रोड्यूसर के तौर पर उन्होंने कई टॉप एक्टर्स के साथ काफी बड़ी हिट फिल्में दी हैं। उनकी सबसे सफल पार्टनरशिप में से एक सलमान खान के साथ हैं।

साजिद ने सलमान खान के साथ मिलकर बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्में बनाई हैं। ऐसे में अब लगभग दस साल बाद, यह जोड़ी फिल्म सिकंदर के जरिए फिर से साथ आई है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। सलमान ने फिलहाल इसका दूसरा शेड्यूल शूट कर रहे हैं।

salman khan

किक 2 के लिए किया फोटोशूट
लेकिन सलमान के फैंस के लिए इससे भी बड़ी खबर यह है कि साजिद नाडियाडवाला ने किक 2 के लिए एक फोटोशूट किया है। साथ ही उन्होंने इसकी एक झलक शेयर की है। जिसे देखकर फैंस सरप्राइज़ हो गए हैं। सोशल मीडिया पर नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने सलमान खान की एक बेहतरीन तस्वीर के साथ किक 2 का ऐलान किया है। पोस्ट में एक खास कैप्शन भी लिखा है, "यह एक शानदार किक 2 फोटो शूट था सिकंदर....फ्रॉम ग्रैंड साजिद नाडियाडवाला।"

10 साल बाद अनाउंस हुई फिल्म
साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान ने 2014 में किक के साथ धूम मचाई, जो साजिद की बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी। किक एक बड़ी हिट साबित हुई, दर्शकों ने इसे खूब सराहा, और यह सलमान खान की पहली 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बनी, जिससे यह 2014 की सबसे बड़ी हिट्स में से एक बनकर सामने आई।

ईद 2025 में आएगी सिकंदर
अब सलमान खान के फैंस के लिए एक्साइटमेंट का लेवल और भी बढ़ गया है। क्योंकि साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान किक 2 के पर जुट रहे हैं। इसके अलावा वो ईद 2025 पर भी धमाका करने वाले हैं। अगले साल उनकी सिकंदर रिलीज़ हो रही है। इसमें उनके साथ रश्मिका मंदन्ना, सत्यराज और प्रतीक बब्बर हैं। फिल्म को ए आर मुरुगादॉस डायरेक्ट कर रहे हैं। इसे साजिद नाडियाडवाला ही प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+