ऐश्वर्या राय की आंखों पर नहीं, इन 2 खास चीजों पर फिदा हो गए थे सलमान खान, बनाना चाहते थे दिल की रानी लेकिन....

Aishwarya Rai and Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी तो बहुत ही फेमस है। लोगों को पता है कि कैसे इस प्रेम कहानी का एक दर्दनाक अंत हुआ था। ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप होने के बाद सलमान खान बिल्कुल टूट गए थे और डिप्रेशन में भी चले गए थे। हालांकि साल 2002 में जब इस कपल का ब्रेकअप हुआ था को ऐश्वर्या राय ने सलमान खान पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे।

सलमान खान ने खोले थे कई राज
आपको बता दें कि एक पुराने इंटरव्यू में सलमान खान ने ऐश्वर्या राय के लिए अपना प्यार कबूलते हुए कई राज खोले थे। सलमान खान ने कहा था कि वह ऐश्वर्या राय से बहुत प्यार करते थे। उन्होंने ऐश्वर्या राय की जमकर तारीफ भी की थी। सलमान खान ने सीधे कहा था- मैं उनसे प्यार करता हूं लेकिन मैं कोई टीनेजर नहींहूं कि उनका पीछा करता रहूं।

Salman Khan

'ऐश्वर्या राय मेरा सच्चा प्यार थीं'
सलमान खान ने कहा था- ये कोई टीनेज ऑब्सेशन नहीं है जो कि मैं उनके लिए महसूस करता हूं। वो मेरा सच्चा प्यार हैं और मेरे दिल में बसती हैं। सलमान खान ने ऐश्वर्या राय की तारीफ करते हुए कहा था- वो सच में एक ट्रेडिशनल हिंदुस्तानी लड़की हैं और इसी वजह से मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं। मुझे इस तरह की लड़कियां पसंद हैं।

'ऐश्वर्या अपने पैरेंट्स का सम्मान करती हैं'
सलमान खान ने उस इंटरव्यू में कहा था- मुझे अच्छा लगता है कि ऐश्वर्या राय अपने पैरेंट्स का बहुत सम्मान करती हैं। मुझे उनकी ये बात पसंद है। मैं ऐश्वर्या राय के चेहरे या आंखों पर नहीं मरता, मैं उनकी इस अदा पर मरता हूं।

'ऐश्वर्या राय का परिवार ऑर्थोडॉक्स है'
इसके अलावा सलमान खान ने कहा था- मुझे ऐश्वर्या राय के पैरेंट्स भी बहुत पसंद हैं क्योंकि वो मेरे परिवार की तरह की काफी ऑर्थोडॉक्स हैं। उन्हें जब मेरे पुराने अफेयर्स के बारे में पता चला तो उन्होंने ऐश्वर्या को मुझसे दूर रहने के लिए कहा जो कि एक पैरेंट्स होने के नाते बिल्कुल सही है। यहां पर मेरी गलती थी, उनकी नहीं। वो तो अपनी बेटी का अच्छा ही चाहते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+