'सेट से बाहर फेंक दूंगा' जब इस सुपरस्टार ने छुए थे सलमान खान के पैर, तो बौखला गए भाईजान और फिर.....

Salman Khan Threatened Namashi Chakraborty: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने कई स्टार्स को लॉन्च किया है। लेकिन एक्टर ने इंडस्ट्री में कई बड़े स्टार्स से पंगा भी लिया है। इस बीच मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने सलमान खान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया था कि सेट से एक्टर ने बाहर निकालने तक की धमकी दी थी।

मिथुन चक्रवर्ती का सलमान खान से काफी अच्छे संबंध हैं। लेकिन एक बार सुपरस्टार के बेटे और एक्टर नमाशी चक्रवर्ती पर भड़क गए थे। जिसके बाद उन्होंने नमाशी को सेट से बाहर फेंकने तक की धमकी दे डाली। एक्टर ने बताया कि ये फिल्म राधे की शूटिंग के दौरान का इंसीडेंट है जब उन्होंने एक्टर के पैर छुए थे।

Salman Khan

दरअसल, साल 2021 में जब सलमान खान फिल्म राधे की शूटिंग में बिजी थे। उसके बाद उनसे मिलने मेहबूब स्टूडियो नमाशी पहुंचे। तभी उन्होंने सलमान के पैर पहुंचे ये देखकर भाईजान को गुस्सा आ गया और उन्होंने गले लगाते हुए सलमान ने कहा, 'मैं भी तुम्हारे जितना बूढ़ा हूं, मेरे साथ ऐसा मत करो। अगर आपने दोबारा ऐसा किया, खासकर अगर दिशा पाटनी यहां बैठी हों, तो मैं आपको सेट से बाहर फेंक दूंगा।'

नमाशी चक्रवर्ती ने इसके बाद आगे कहा कि 'मैं ये ऑन कैमरा कह सकता हूं कि उन्होंने मुझे कहा-'फ* ऑफ। इसलिए ये सब मत करो और रूल नंबर 1, सलमान के कभी पैर मत छुओ।' यहां तक कि नमाशी ने गोविंदा से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। एक्टर ने बताया कि गोविंदा उनके लिए हमेशा चाय बनाते हैं।

बता दें कि, नमाशी ने स्वीकार किया कि उनके पिता मिथुन चक्रवर्ती की वजह से उन्होंने इंडस्ट्री में ही कदम रखा था। साथ ही उन्होंने बताया कि सलमान खान काफी अच्छे इंसान है। जब भी कोई सलाह लेने की जरूरत पड़ती है तो वह हमेशा साथ देते हैं। नमाशी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'बैड बॉय' से बॉलीवुड में कदम रखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+