सलमान खान कैटरीना कैफ को बिग बॉस के घर के अंदर ले जाना चाहते हैं, सिमी के सामने बोल दी दिल की बात, Video
सलमान खान कैटरीना कैफ को बिग बॉस के घर के अंदर ले जाना चाहते हैं, सिमी गरेवाल के सामने एक्टर ने बोली दिल की बात

Bigg Boss बिग बॉस के होस्ट और बॉलीवुड एक्टर सलमान खान एक सफल अभिनेता ही नहीं, टीवी के वर्ल्ड क्लास होस्ट भी हैं ये उन्होंने साबित कर दिया है। पिछले 16 सालों से बिग बॉस को होस्ट कर रहे सलमान खान ने हाल ही में सिमी गरेवाल को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने बिग बॉस से जुड़े अनुभव को शेयर करते अपने मन की भी बात की। शनिवार को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गया ये वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान ने बताया कि वो बिग बॉस के घर में अपने किन तीन दोस्तों को बुलाना चाहते हैं।

सिमी ने सलमान को कहा सबसे अच्छा टीवी शो होस्ट
सिमी गरेवाल ने सलमान खान से कई सवाल पूछे, इसके साथ ही सिमी गरेवाल जो खुद बहुत उन्दा होस्ट हैं उन्होंने सलमान खान को दुनिया का सबसे अच्छा टीवी शो होस्ट कहा । जिसका जवाब मुस्कुराते हुए सलमान ने कहा धन्यवाद। सिमी ने आगे कहा "मैंने दुनिया में जितने भी शोज देखे हैं, लेकिन आप जैसा कोई नहीं कर सकता सलमान।" सलमान ये सुनकर गदगद हो गए और उन्होंने धन्यवाद दिया।

बिग बॉस में सलमान खान ने क्या सीखा ?
सिमी गरेवाल ने पूछा कि आपने बिग बॉस में क्या सीखा जिसका सलमान खान ने जवाब दिया मैंने सब्र सीखा है। इसके आगे सलमान ने कहा कि वह अपनी जिंदगी में उलझे हुए हैं। अपने जीवन के बारे में बात करते हुए सलमान ने कहा
"मेरा जीवन शूटिंग (सेट पर) और घर वापस जाने में चला गया है। पिछले 25-26 वर्षों से यह मेरा जीवन रहा है। घर से शूटिंग और वापसी तक। जब सिमी ने पूछा कि क्या वह खुश हैं और उन्हें यह तरीका पसंद आया तो सलमान ने कहा "मैं बहुत खुश हूं। मुझे यह पसंद है।"

बिग बॉस में कैटरीना कैफ के अलावा इन दो दोस्तों को ले जाना चाहते हैं
सिमी गरेवाल ने जब सलमान खान से पूछा अगर मैं आपसे पूछूं कि आप तीन दोस्तों को बिग बॉस के घर के अंदर ले जा सकते हैं, तो आप किसे चुनेंगे?' सलमान ने जवाब दिया जिसमें सलमान ने अपने दो खास दोस्तों के साथ अपनी एक्स गर्लफ्रेंड का भी नाम लिया। सलमान खान ने कहा मैं बिग बॉस के घर में "संजय दत्त, शाहरुख खान और कैटरीना को ले जाना चाहूंगा।

कैटरीना का नाम सुनकर सिमी गरेवाल ने दिया ये रिएक्शन
सिमी ने शाहरुख खान के नाम पर रिएक्ट करते हुए कहा, 'अरे वाह।' कैटरीना कैफ का नाम सुनते ही सिमी ने कहा, "कैटरीना? मैं इंतजार कर रही थीउनके नाम के लिए।"
सलमान खान की अपकमिंग फिल्में
एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान फरहाद सामजी के निर्देशन में बन रही किसी का भाई किसी की जान में नजर आएंगे। फिल्म में पूजा हेगड़े और वेंकटेश दग्गुबाती भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। शहनाज गिल, पलक तिवारी और विजेंदर सिंह भी फिल्म नजर आएंगे। फिल्म ईद 2023 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। सलमान अपनी अगली एक्शन थ्रिलर, टाइगर 3 की नई रिलीज़ डेट की भी घोषणा की। जिसमें कैटरीना कैफ भी है ये फिल्म 2023 की दिवाली के अवसर पर रिलीज़ होगी।












Click it and Unblock the Notifications