Bigg Boss 16: विक्की कौशल की क्यों जासूसी करना चाहते हैं सलमान खान? वजह सुनकर कैटरीना कैफ को लगा झटका

कैटरीना कैफ अपनी आगामी फिल्म फोन भूत का प्रमोशन करने सलमान खान के शो बिग-बॉस में पहुंची। इस दौरान उन्होंने विक्की कौशल के नाम से जमकर खिंचाई की।

Bigg Boss 16: कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर की अपकमिंग फिल्म फोन भूत 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। फिल्म को लेकर सभी कलाकार जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटे हैं। इसी सिलसिले में कैटरीना कैफ सलमान खान के चर्चित शो बिग-बॉस 16 में पहुंची। इस दौरान दोनों ने जमकर मस्ती की। साथ ही सलमान ने विक्की कौशल का नाम लेकर एक्ट्रेस की खूब खिंचाई की।

कैटरीना ने सलमान खान के साथ की मस्ती

कैटरीना ने सलमान खान के साथ की मस्ती

बिग-बॉस का ये प्रोमो कलर्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लंबे समय बाद ऑनस्क्रीन सलमान खान और कैटरीना कैफ एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दिए। कैटरीना कैफ सलमान खान से पूछती हैं कि अगर आपको भूत बनने का मौका मिला तो आप भूत बनकर किसकी जासूसी करते? इस पर सलमान खान ने मजेदार जवाब दिया।

विक्की कौशल की क्यों जासूसी करना चाहते हैं सलमान

विक्की कौशल की क्यों जासूसी करना चाहते हैं सलमान

कैटरीना कैफ के इस सवाल का जवाब देते हुए सलमान खान ने कहा कि, 'एक बंदा है, जिसका नाम विक्की कौशल है, उस पर'। फिर कैटरीना पूछती हैं क्यों तो सलमान कहते हैं, 'वो लविंग है, केयरिंग है, डेयरिंग है, उसके बारे में बात करता हूं आप ब्लशिंग हैं'। सलमान खान का ये जवाब सुनते ही कैटरीना कैफ के चेहरे पर एक क्यूट सी स्माइल आ जाती है।

प्रोमो रिलीज होने के बाद फैंस हुए एक्साइटेड

प्रोमो रिलीज होने के बाद फैंस हुए एक्साइटेड

बता दें कि इस एपिसोड का प्रोमो सामने आने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं। क्योंकि कैटरीना कैफ और सलमान खान एक ही मंच पर एकसाथ लंबे समय बाद नजर आने वाले हैं और एक वक्त ऐसा भी था जब दोनों के रिलेशनशिप की अफवाह खूब उड़ी थी। ऐसे में जाहिर है कि फैंस दोनों को लंबे समय बाद साथ में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस प्रोमो को देख ये कहा जा सकता है कि आज भी दोनों की कैमिस्ट्री बेहद शानदार है।

सलमान और कैटरीना की डेटिंग अफवाह

सलमान और कैटरीना की डेटिंग अफवाह

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के रिलेशनशिप का खुलासा तब हुआ जब दोनों ने अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी। उससे पहले बी टाउन में अक्सर यह अफवाह उड़ती थी कि सलमान खान और कैटरीना एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, सलमान खान ने एक्ट्रेस को शादी का भी ऑफर किया था। हालांकि बाद में ये अफवाह झूठी साबित हुई।

जल्द इस फिल्म में साथ नजर आएगी ये जोड़ी

जल्द इस फिल्म में साथ नजर आएगी ये जोड़ी

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो, कैटरीना कैफ शादी के बाद फिल्म फोन भूत से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। इसके अलावा कैटरीना कैफ सलमान खान के साथ अगली फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगी। दोनों को एकसाथ ऑनस्क्रीन देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि ये फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+