'सिकंदर' के इस हिट गाने के लिए सलमान ने तुड़वाई पसलियां, दर्द से कराहते रहे फिर भी नहीं रोकी शूटिंग, वीडियो

Salman Khan injury news: सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर की वजह से हर जगह छाए हुए हैं। उनकी फिल्म का बज भी जबरदस्त बना हुआ है। सलमान अपने काम के जुनून को लेकर अलग पहचान बनाए हुए हैं। यही वजह है कि वो दर्द और अपनी इंजरी को कभी काम के आड़े नहीं आने देते और हर हाल में दमदार परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार रहते हैं।

हाल ही में पसली में चोट लगने के बावजूद सलमान ने अपनी आने वाली फिल्म 'सिकंदर' के जबरदस्त गाने 'बम बम भोले' की शूटिंग पूरी की। एक फैन ने वीडियो शेयर किया जिसमें सलमान को अपनी चोटिल पसली को पकड़ते हुए दर्द में देखा गया। इसके बावजूद सलमान एक्टिव बने हुए हैं, इवेंट्स में हिस्सा ले रहे हैं और फैंस और मीडिया से भी मिल रहे हैं।

Salman Khan injury news

'बम बम भोले' एक होली सीन पर बेस्ड गाना है, जिसमें बड़े सेट पर कई डांसर्स और एक्टर्स के साथ शूटिंग की गई है। गाने में जबरदस्त एनर्जी और परफेक्शन की जरूरत थी। अपनी चोट की तकलीफ के बावजूद सलमान ने शूटिंग जारी रखने का फैसला किया, ताकि बड़े लेवल पर हो रही इस शूटिंग में कोई रुकावट न आए। सलमान ने शूट कैंसिल न करके ये साबित कर दिया कि वो अपने काम और टीम के प्रति कितने प्रोफेशनल और डेडीकेटेड हैं।

गाने के डांस मूव्स आसान नहीं थे, और चोट के चलते हर मूव सलमान के लिए एक परीक्षा जैसा था। लेकिन सलमान ने अपने हौसले, नेचुरल चार्म और प्रोजेक्ट के लिए कमिटमेंट के दम पर दर्द के बावजूद बेहतरीन परफॉर्मेंस दी।

ऐसे ही लम्हे ये साबित करते हैं कि सलमान आज भी बॉलीवुड के सबसे चहेते स्टार्स में से एक क्यों हैं-वो अपने फैन्स के लिए हर हद पार कर जाते हैं। सलमान इस ईद पर फिल्म सिकंदर के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन ए. आर. मुरुगदॉस ने किया है, जबकि साजिद नाडियाडवाला द्वारा इसे प्रोड्यूस किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+