Bigg Boss 19: दमदार थीम के साथ होगी 'बिग बॉस 19' की वापसी, सलमान खान का शो इस महीने से होगा ऑनएयर
Bigg Boss 19: सलमान खान के फेमस टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 19वें सीजन का आगाज होने वाला है। इसको लेकर अब पल-पल की अपडेट सामने आ रही हैं। बतौर होस्ट सलमान खान फिर से वापसी करने को तैयार हैं। इस शो के नए सीजन के लिए एक बार फिर से दर्शकों में एक्साइटमेंट छा गया है। मेकर्स 'बिग बॉस 19' को पिछले सीजन से और भी ज्यादा एंटरटेनिंग बनाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने कमर भी कस ली है। मेकर्स इसके लिए पूरी तैयारी भी कर रहे हैं।
'बिग बॉस' के हर सीजन की थीम अलग होती है। ऐसे में 19वें सीजन की थीम भी अलग होगी। इसको लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब 'बिग बॉस तक' नामक एक सोशल मीडिया हैंडल के अनुसार, इस बार शो की थीम 'रिवाइंड' होगी। इसका मतलब है कि शो में कुछ पुरानी चीजें दोबारा देखने को मिल सकती हैं। जिससे दर्शकों को भी मजा आएगा।

यह भी बताया जा रहा है कि शो में कंटेस्टेंट्स को एक बार फिर सुपर पावर दी जाएगी। इस सुपर पावर का इस्तेमाल करके कंटेस्टेंट्स गेम में आगे बढ़ सकते हैं और दूसरों को पीछे छोड़ सकते हैं। इस बार अगस्त में 'बिग बॉस 19' का प्रीमियर होना तय है। इसके बाद 'बिग बॉस ओटीटी' का चौथा सीजन भी शुरू होगा। 'बिग बॉस तक' ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, "'बिग बॉस 19' का अगस्त में शुरू होना कंफर्म हो चुका है। मेकर्स ने तय किया है कि टीवी वर्जन को 3.5 महीने के करीब चलाया जाएगा और इसके बाद ओटीटी वर्जन शुरू होगा। 'बिग बॉस 19' की थीम इस बार 'रिवाइंड' होगी। शो में सीक्रेट रूम की वापसी होगी। दर्शक जहां कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट करेंगे तो वहीं एविक्शन में बाकी कंटेस्टेंट का अहम योगदान होगा।"
🚨 Bigg Boss to start from August is CONFIRMED
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) June 26, 2025
☆ While the makers have decided this time to start with the TV version for 3.5 months and then the OTT version to run later on.
☆ Theme for Bigg Boss 19: "REWIND"
☆ Secret Room to be back, Audience to nominate the contestants,…
सीक्रेट रूम 'बिग बॉस' के इतिहास में एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। इस कमरे में कंटेस्टेंट्स को बाकी घर से अलग रखा जाता है और उन्हें गेम में आगे बढ़ने के लिए कुछ खास मौके दिए जाते हैं। इसके अलावा इस बार दर्शकों को कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट करने का अधिकार मिलेगा। जबकि बाकी कंटेस्टेंट्स एविक्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इससे शो के और भी एक्साइटिंग होने की उम्मीद है।
'बिग बॉस 19' में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन कुछ लोकप्रिय चेहरों के नाम सामने आ रहे हैं। मेकर्स ने शो को सफल बनाने के लिए कई बड़े सितारों को अप्रोच किया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन-कौन से सितारे इस शो में भाग लेने के लिए तैयार होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications