सलमान खान के टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट की लिस्ट आई सामने, जानिए कौन जाएगा घर के अंदर!

सलमान खान के फेमस टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 19वें सीजन का आगाज होने वाला है। इस बार शो में बहुत कुछ नया होने वाला है। भले ही शो की अनाउंसमेंट नहीं हुई है। लेकिन इस शो को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट बढ़ गई है। दर्शक भी शो की हर छोटी बड़ी अपडेट के लिए बेताब हो रहे हैं। इस बार शो में कंटेस्टेंट कौन होंगे। उनकी जानकारी हम आपको देते हैं।

रिपोर्ट्स हैं कि इस सीजन में राम कपूर, उनकी वाइफ और एक्ट्रेस गौतमी कपूर, राज कुंद्रा, अनीता हसनंदानी, मुनमुन दत्ता, गौरव तनेजा, कनिका मान, अपूर्व मखीजा, डेजी शाह, धीरज कपूर, अलीशा पंवार, कृष्णा श्रॉफ (जैकी श्रॉफ की बेटी), फैज़ू, तनुश्री दत्ता और शरद मल्होत्रा जैसे एक्टर्स आ सकते हैं। साथ ही महाकुंभ से फिर से चर्चा में आई ममता कुलकर्णी भी शो का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि इन नामों की पुष्टि ऑफिशियली नहीं हुई है। ऐसे में oneindia hindi भी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

how Bigg Boss 19

खैर'बिग बॉस' के थीम की बात करें तो हर बार की तरह 19वें सीजन की थीम भी अलग होगी। इसको लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब 'बिग बॉस तक' नामक एक सोशल मीडिया हैंडल के अनुसार, इस बार शो की थीम 'रिवाइंड' होगी। इसका मतलब है कि शो में कुछ पुरानी चीजें दोबारा देखने को मिल सकती हैं। जिससे दर्शकों को भी मजा आएगा।

यह भी बताया जा रहा है कि शो में कंटेस्टेंट्स को एक बार फिर सुपर पावर दी जाएगी। इस सुपर पावर का इस्तेमाल करके कंटेस्टेंट्स गेम में आगे बढ़ सकते हैं और दूसरों को पीछे छोड़ सकते हैं। इस बार अगस्त में 'बिग बॉस 19' का प्रीमियर होना तय है। इसके बाद 'बिग बॉस ओटीटी' का चौथा सीजन भी शुरू होगा। 'बिग बॉस तक' ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'बिग बॉस 19' का अगस्त में शुरू होना कंफर्म हो चुका है। मेकर्स ने तय किया है कि टीवी वर्जन को 3.5 महीने के करीब चलाया जाएगा और इसके बाद ओटीटी वर्जन शुरू होगा। 'बिग बॉस 19' की थीम इस बार 'रिवाइंड' होगी। शो में सीक्रेट रूम की वापसी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+