Salman Khan ने जोर से खींचा रश्मिका मंदाना का हाथ, जल्दी में कार से निकलीं बाहर, भड़के फैंस
Salman Khan: सलमान खान और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'सिकंदर' को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन फिल्म को न तो दर्शकों ने पसंद किया और ना ही क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले। इस बीच सलमान और रश्मिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर का बर्ताव देख फैंस भड़क गए।
इंस्टेंट बॉलीवुड द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में सलमान खान एक कार का दरवाजा पकड़े नजर आ रहे हैं। जैसे ही वह पैप्स के सामने पोज देते हैं तो रश्मिका का हाथ पकड़कर खींचने लगते हैं। इसके बाद दोनों मीडिया के लिए पोज़ देते हैं और फिर सलमान उन्हें कार में बैठने का इशारा करते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद फैंस सलमान खान को ट्रोल करने लगे।

वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, "उन्होंने उनका हाथ इस तरह क्यों खींचा?" एक अन्य ने कमेंट किया, "वह उन्हें जबरदस्ती बाहर लाकर फोटो खिंचवाने पर मजबूर कर रहे हैं।" एक ने लिखा, "यही वजह है कि कई एक्ट्रेसेस उनके साथ काम नहीं करना चाहतीं।" वहीं, कुछ लोगों ने सलमान की उम्र को लेकर भी तंज कसा। एक यूजर ने लिखा, "सलमान अंकल थके हुए लग रहे हैं।"
ये भी पढ़ें: Sikandar BO Day 1: सिकंदर ने पहले दिन किया सिर्फ इतना कलेक्शन, विक्की कौशल की 'छावा' को नहीं दे पाई टक्कर
फिल्म सिकंदर की बात करें तो यह रिलीज के पहले दिन उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। यह भारत में सिर्फ ₹26 करोड़ की ओपनिंग ले पाई, जबकि यह साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी। विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' को पछाड़ने में ₹5 करोड़ से चूक गई। सलमान खान ने इस फिल्म से डेढ़ साल बाद स्क्रीन पर वापसी की है। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करेगी।
बता दें कि, फिल्म सिकंदर का निर्देशन ए.आर. मुरुगादॉस ने किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना और सलमान खान की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। हालांकि कहानी कुछ खास लोगों को पसंद नहीं आई। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।
ये भी पढ़ें: Salman Khan ने 'नेपोटिज्म' पर कंगना रनौत का उड़ाया मजाक, कहा-'अब उनकी बेटी आएगी तो...'












Click it and Unblock the Notifications