Salman Khan ने 'नेपोटिज्म' पर कंगना रनौत का उड़ाया मजाक, कहा-'अब उनकी बेटी आएगी तो...'
Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सिकंदर' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान एक्टर ने फिल्म, नेपोटिज़्म और नए टैलेंट को लेकर अपनी राय रखी।
जब सलमान से 'सेल्फ-मेड' स्टार होने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "इस दुनिया में कोई भी सेल्फ-मेड नहीं होता। यह सब टीमवर्क होता है। अगर मेरे पिता इंदौर से मुंबई नहीं आते, तो मैं आज खेती कर रहा होता। यह उनका फैसला था जिसने मेरे लिए रास्ता खोला।"

सलमान खान ने आगे कहा, "मेरे पास वापस जाने का विकल्प था, लेकिन मैंने यहीं रहने और अपने पिता के नक्शेकदम पर चलने का फैसला किया। लोग इसे अलग-अलग नाम देते हैं, जैसे नेपोटिज़्म, जो आप लोग अक्सर इस्तेमाल करते हैं। मुझे यह बहुत पसंद है।"
ये भी पढ़ें: Salman Khan Religion: सलमान खान हिंदू हैं या मुसलमान? भाईजान के धर्म को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
एक पत्रकार ने रवीना टंडन की बेटी के बॉलीवुड में एंट्री लेने का जिक्र किया। सलमान ने इसे कंगना रनौत समझ लिया और कहा,, "कंगना की बेटी आ रही हैं?" जब पत्रकारों ने गलती सुधारते हुए रवीना का नाम स्पष्ट किया, तो सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा, "अगर कंगना की बेटी आएंगी, तो वे फिल्में करेंगी या राजनीति जॉइन करेंगी?" जैसे ही मीडिया ने 'नेपोटिज़्म' का जिक्र किया, तो सलमान ने हंसते हुए कहा, "हां, उसे भी कुछ तो करना ही पड़ेगा।"
ईद पर 'सिकंदर' के साथ अन्य बड़ी फिल्में भी रिलीज़ होंगी। सलमान ने दर्शकों से अपील की कि वे ईद के मौके पर सिनेमाघरों में 'सिकंदर' देखने जरूर जाएं। उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि लोगों को ईद पर अच्छे बोनस मिलेंगे, जिससे वे 'सिकंदर', मोहनलाल सर की 'L2: Empuraan' और सनी देओल की नई फिल्म 'जाट' देख सकें। तीनों बड़े सितारे अपनी बड़ी फिल्मों के साथ आ रहे हैं, और मैं चाहता हूं कि सभी फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स मिले।"
बता दें कि फिल्म 'सिकंदर' में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज और शर्मन जोशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर पाती है या नहीं।
ये भी पढ़ें: Salman Khan ने लॉरेंग गैंग हमले पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, भाईजान ने कहा-'मैं जब अकेला होता हूं तो...'












Click it and Unblock the Notifications