अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद सलमान खान ने लिया ये बड़ा फैसला, सोशल मीडिया पर कह दी ऐसी बात

Salman Khan On Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश ने देशभर के लोगों को सदमें में डाल दिया है। इस मुश्किल घड़ी में आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सोशल मीडिया पर शोक जाहिर कर रहे हैं।

अहमदाबाद से लंदन जा रही विमान दुर्घटनाग्रस्त
जानकारी के अनुसार गुजरात के अहमदाबाद में आज यानी 12 जून 2025 अहमदाबाद-लंदन उड़ान भरने वाली फ्लाइट संख्या AI 171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस प्लेन में 242 यात्री सवार थे। इस समय चारों तरफ इसी दुर्घटना की चर्चा हो रही है।

Salman Khan On Ahmedabad Plane Crash

फ्लाइट टेक ऑफ के 5 मिनट बाद ही क्रैश हो गई

वहीं नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने कहा है कि अहमदाबाद से लंदन के गेटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट टेक ऑफ के 5 मिनट बाद ही क्रैश हो गई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर प्लेन क्रैश को लेकर सबसे ज्यादा खबरें सर्च की जा रही हैं।

प्लेनक्रैश के बाद सलमान खान का बड़ा फैसला

-इस बीच सलमान खान ने इस प्लेनक्रैश को देखते हुए एक बड़ा फैसला कर लिया है। दरअसल सलमान खान ने अपना एक इवेंट कैंसिल कर दिया है। सुपरस्टार इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग के लॉन्च इवेंट का हिस्सा बनने वाली थे लेकिन अब प्लेन क्रैश के बाद उन्होंने इवेंट ऑर्गनाइजर्स के साथ मिलकर इसे स्थगित करने का फैसला लिया है।

-वहीं इस मामले पर इवेंट के ऑर्गनाइजर्स ने कहा है- जैसा कि आप सभी जानते हैं कि एक दुखद घटना घटी है। ये सभी के लिए दुख की घड़ी है। ISRL और सलमान खान इस मुश्किल समय में देश के साथ एकजुट हैं। हमने इस इवेंट को स्थगित करने का एक जिम्मेदार ज्वाइंट फैसला लिया है।

-इवेंट के ऑर्गनाइजर्स ने आगे लिखा है- ये सेलिब्रेशन का समय नहीं है और इस वजह से हमने इवेंट को कैंसिल करने का फैसला लिया है। इस दुख की घड़ी में हम विक्टिम फैमिली के साथ हैं और उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में मजबूत बनें रहे।

प्लेन क्रैश से सदमे में बॉलीवुड सितारे

-अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश को लेकर आम लोगों के साथ साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी शॉक्ड हो गए हैं। इस हादसे को लेकर कई सितारों नें दुख जताया है। अक्षय कुमार ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है- एयर इंडिया दुर्घटना से सदमें में हूं और हैरान हूं। इस समय सिर्फ प्रार्थना कर रहा हूं।

-वहीं सनी देओल ने लिखा है- अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे की खबर सुनकर दिल दुखी है और अब भी सदमे में हूं। मेरी संवेदनाएं सभी यात्रियों, उनके परिवारों और प्रभावित हुए सभी लोगों के साथ है। इस बेहद मुश्किल समय में मैं सभी के लिए दिल से प्रार्थना कर रहा हूं।

टेक ऑफ होने के पांच मिनट बाद ही क्रैश हुआ प्लेन

आपको बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद में आज यानी 12 जून 2025 अहमदाबाद-लंदन उड़ान भरने वाली फ्लाइट संख्या AI 171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस प्लेन में 242 यात्री सवार थे। इनमें 230 यात्रियों और 12 क्रू शामिल थे। फ्लाइट के टेक ऑफ होने के पांच मिनट बाद ही ये क्रैश हो गया था। खबर लिखे जाने तक हादसे में मारे गए और घायल हुए लोगों की संख्या सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+