सलमान खान की बढ़ाई गई सुरक्षा, घर के बाहर किया ऐसा इंतजाम, इवेंट्स पर न जाने की सलाह
Salman Khan Security: धमकीभरे ई-मेल के बाद से सलमान खान और उनके घर के बाहर सिक्यॉरिटी काफी कड़ी कर दी गई है। सलमान खान का परिवार इस ईमेल को लेकर बहुत घबरा गया है।

Salman Khan Security: इस समय सलमान खान और उन्हें भेजा गया धमकीभरा ई-मेल सुर्खियों में छाया हुआ है। वहीं कुछ दिनों पहले जेल से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था जिसमें उन्होंने सलमान खान को मारकर गुंडा बनने की बात कही थी। अब सलमान खान को जान से मारने की धमकी वाले ई-मेल ने उनके परिवार, दोस्त, फैंस से लेकर मुंबई पुलिस तक को परेशान कर रहा है। सलमान खान को ये धमकीभरा मेल गत 18 मार्च 2023 को मिला है। इस मेल के बाद से सलमान खान की सिक्योरिटी काफी बढ़ा दी गई है। यहां तक कि उन्हें इवेंट्स के लिए बाहर जाने तक से रोका जा रहा है।

धमकीभरे ईमेल से सलमान खान के परिवार वाले परेशान
आपको बता दें कि धमकीभरे ई-मेल के बाद से सलमान खान और उनके घर के बाहर सिक्यॉरिटी काफी कड़ी कर दी गई है। पुलिस से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि सलमान खान का परिवार इस ईमेल को लेकर बहुत घबरा गया है। खासतौर पर सलमान खान के पिता सलीम खान और उनके भाई अरबाज खान इस समय सलमान को लेकर काफी चिंता कर रहे हैं।
बढ़ाई गई सलमान खान की सुरक्षा
जानकारी के अनुसार सलमान खान का परिवार और उनकी टीम के हर सदस्य उनकी सिक्योरिटी की चिंता कर रहे हैं। सभी लोग सलमान खान की सुरक्षा को लेकर काफी कंसर्न नजर आ रहे हैं। सलमान खान के घर के बाहर सिक्योरिटी काफी बढ़ा दी गई है। घर पर बाहर सिक्योरिटी गार्ड्स के अलावा 4 पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए हैं।

सलमान खान के घर के बाहर एक्स्ट्रा सिक्योरिटी
सलमान खान के सिक्यॉरिटी के पुख्ता इंतजामों में उनके घर के बाहर पुलिस की तैनाती से लेकर सलमान खान को बिना आर्मड गार्ड्स के बाहर न जाने की सलाह दी गई है। पुलिस ने सलमान खान को सलाह दी है कि वह अपनी सिक्यॉरिटी को ध्यान में रखते हुए अपने शेड्यूल में बदलाव कर लें।

बाहर इवेंट्स पर जाने से भाईजान को रोका
जानकारी के अनुसार उनकी टीम को कहा गया है कि अगले कुछ दिनों के लिए वह किसी भी तरह के ऑन ग्राउंड इवेंट्स से दूर रहें। आपको बता दें कि जल्द ही सलमान खान की अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में सलमान खान को फिल्म के प्रमोशन में बाहर जाना था जिसके लिए फिलहाल उन्हें मना किया गया।

फिल्म के प्रमोशनल इवेंट्स मे नहीं होंगे शामिल
सलमान खान को उनकी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशनल एक्टिविटीज में शामिल होने से मना किया गया है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान इस वक्त मुंबई में नहीं हैं और वह कब तक लौटेंगे इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।

सलमान खान से बात करना चाहता है गोल्डी
आपको बता दें कि सलमान खान को मिले धमकी भरे ई-मेल के बाद मुंबई पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस ई-मेल में कहा गया है कि गोल्डी बराड़ बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से बात करना चाहता है और एक्टर की टीम से जल्द से जल्द टाइम फिक्स करने को कहा गया है ताकि उनकी भाईजान से बात हो सके। इसके अलावा इस ई-मेल में सलमान की टीम से हाल ही में वायरल हुए लॉरेंस बिश्नोई का वीडियो एक्टर को दिखाने को कहा गया है जिसमें उसने उन्हें जान से मारने की बात कही थी।

सलमान के लिए लॉरेंस विश्नोई का वीडियो
ये धमकी भरा ई-मेल सलमान खान की टीम के सदस्य प्रशांत गुंजालकर को मिला है। जानकारी के अनुसार ये मेल किसी रोहित गर्ग ने भेजा है। ई-खान मेल मिलते ही सलमान की सिक्यॉरिटी और मैनेजिंग टीम बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची थी। वहीं खबर मिलते ही मुंबई पुलिस फौरन एक्टिव हो गई और रोहित गर्ग, लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications