Tiger 3 Twitter Reaction: टाइगर 3 का धांसू टीजर देख फैंस हुए दीवाने, कहा- 'ये तो जवान का भी रिकॉर्ड तोड़ेगी'
सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 की टीजर रिलीज हो चुका है। सोशल मीडिया पर लोग एक्टर का एक्शन देख खूब प्यार लूटा रहे हैं।
Tiger 3 Twitter Reviews: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को आखिरी बार फिल्म किसी की भाई किसी की जान में देखा गया था। हालांकि उनकी इस फिल्म से ज्यादा टाइगर 3 को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है। अब फाइनली इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। जिसका फैंस लंबे समस से इंतजार कर रहे थे। बुधवार 27 सितंबर को सलमान खान ने सोशल मीडिया पर ये टीजर शेयर किया। ये टीजर देखने के बाद फैंस अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
टाइगर 3 के टीजर में सलमान खान अविनाश सिंह राठौड़ के किरदार में नजर आए। जो कि एक रॉ एजेंट होता है। टीजर में सलमान खान कहते हैं, 'मेरा नाम अविनाश सिंह राठौड़ है, पर आप सबके लिए मैं टाइगर हूं। 20 साल अपना सबकुछ इंडिया की हिफाजत में लगा दिया। बदले में मैंने आप सबसे कुछ नहीं मांगा लेकिन आज मांग रहा हूं। आज आप सबको ये बताया जा रहा है कि टाइगर आपका दुश्मन है, टाइगर गद्दार है। टाइगर दुश्मन नंबर वन है तो 20 साल की इंडिया की सर्विस के बाद मैं अपना कैरेक्टर सर्टिफिकेट मांग रहा हूं। मेरे बेटे को मैं नहीं इंडिया बताएगा कि उसका बाप क्या और कौन था। गद्दार या देशभक्त...जिंदा रहा तो आपकी खिदमत में फिर हाजिर नहीं तो जयहिंद।'

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 के टीजर रिलीज होते ही फैंस खुशी से झूम उठे। लोग लगातार सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'आ गया पठान का बाप'। एक ने लिखा, 'ये दिवाली पर धमाल मचाएगी।' एक अन्य यूजर ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया और दावा किया कि, पहले दिन फिल्म 100 करो़ड़ की कमाई करेगी। वहीं एक ने लिखा, 'ये शाहरुख खान की जवान का भी रिकॉर्ड तोड़ेगी'।
मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म टाइगर 3 इस साल दीवाली से पहले 10 नवंबर 2023 को रिलीज होगी। इससे पहले साल 2017 में टाइगर जिंदा है रिलीज हुई थी। जिसमें सलमान खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आए थे। वहीं एक बार फिर टाइगर 3 में ये जोड़ी धमाल मचाने वाली है। इसके अलावा फिल्म में इमरान हाशमी भी लीड रोल में नजर आएंगे। फिलहाल फैंस सलमान खान की टाइगर 3 के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications