330 करोड़ रुपये की बंपर कमाई करेगी टाइगर 3! फैंस का पागलपन देख फिल्म क्रिटिक ने लगाया अनुमान
टाइगर 3 साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में ये कहना कोई गलत नहीं होगा कि टाइगर 3 हिंदी सिनेमा की मेगा ब्लॉकबस्टर में से एक बनने वाली है। ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक सुमित काडेल ने अब भविष्यवाणी की है कि आगामी एक्शन बॉक्स ऑफिस पर 'बम्पर ओपनिंग' कर सकती है और केवल 8 दिनों में लगभग 330 करोड़ रुपये की कमाई करने की उम्मीद है।
12 नवंबर को दिवाली पर रिलीज हो रही टाइगर 3 की अब तक 3 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। फिल्म रिव्यूअर तरण आदर्श ने बताया कि पीवीआर आईनॉक्स और सिनेपोलिस के लिए पहले दिन 1.5 लाख से अधिक टिकट बुक किए गए हैं।एक दशक से ज्यादा समय बाद, हिंदी सिनेमा ने पहली बार दिवाली पर सिनेमाघरों में आने का दम कोई फिल्म रखती है। कई फिल्म फैंस इस बात को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और इसे देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

टाइगर 3 फिल्म
टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरे पार्ट का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। अपकमिंग स्पाई-थ्रिलर फिल्म में सलमान और कैटरीना पिछले दो पार्ट की ही तरह अविनाश और जोया की अपनी भूमिकाओं को दोहराते हुए दिखाई देंगे।
इमरान हाशमी, कुमुद मिश्रा, रेवती, रिद्धि डोगरा और अनंत विधात सहित अन्य कलाकारों द्वारा अभिनीत, टाइगर 3 इस दिवाली 12 नवंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार है।
फिल्म में कथित तौर पर 'पठान' शाहरुख खान का एक शानदार कैमियो होगा, जबकि टाइगर 3 एसआरके-स्टारर पठान और ऋतिक रोशन की वॉर की घटनाओं के बाद वाली कहानी पर आधारित होगी।












Click it and Unblock the Notifications