एयरपोर्ट पर उल्टा मास्क पहने बाहर निकले सलमान खान तो लोगों ने ले लिए मजे, कर दिया ट्रोल
मुंबई,

क्या है सलमान के मास्क पहनने का ये मामला
सलमान खान मुंबई एयरपोर्ट से निकले तो उन्होंने नीले रंग की शर्ट, जींस और हैट पहने हुए थे। साथ ही उन्होंने फेस मास्क भी पहना हुआ था। उनकी तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर आईं तो लोगों ने नोटिस किया कि सलमान ने उल्टा मास्क पहना हुआ है। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स मीम बनाने शुरू कर दिए और एक्टर को ट्रोल किया जाने लगा।

किए जा रहे ये सब कमेंट
सोशल मीडिया पर सलमान के मास्क को लेकर काफी मजेदार कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि दो पैग के बाद किसको पता रहता है कि मास्क किधर से सीधा है। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया 'कभी जब मास्क पहना ही नहीं तो फिर यही होगा।' एक और यूजर ने लिखा- सल्लू भाई, कम से कम मास्क तो सीधे पहनिए। सलमान खान रविवार की रात टाइगर 3 की शूटिंग से लौटते समय मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे।

बिग बॉस की मेजबानी करेंगे सलमान
सलमान खान टाइगर 3 के अलावा किक -2 और अंतिम जैसी फिल्मों पर भी इन दिनों काम कर रहे हैं। इसके अलावा जल्दी ही वो टीवी पर भी दिखेंगे। टीवी शो बिग बॉस का 15वां सीजन शुरू होने जा रहा है। सलमान जल्द ही 'बिग बॉस 15' की मेजबानी करते नजर आएंगे। ये शो अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही शुरू हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications