बॉडीगार्ड शेरा के बर्थडे पर सलमान खान ने किया खास पोस्ट, शेरा ने कहा- 'थैंक यू मालिक, जब तक जिंदा हूं.....',
Salman Khan Bodyguard Shera Birthday: सलमान खान ने अपने बॉडीगार्ड शेरा जन्मदिन पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में शेरा के साथ सलमान खान की तस्वीर है जिसमें शेरा ने भाईजान के कंधे पर हाथ रखा हुआ है।

Salman Khan Bodyguard Shera Birthday: इस समय बॉलीवुड एक्टर सलमान खान सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। खबर है कि सलमान खान जल्द ही अपने ब्रांडा वाले प्लॉट पर 19 मंजिला आलीशान होटल बनाने वाले हैं। इसी बीच सलमान खान ने अपने सालों पुराने बॉडीगार्ड शेरा को आज उनके जन्मदिन पर खास तरीके से बधाई भी दी है। शेरा के बर्थडे पर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। सलमान खान का ये पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं, वहीं शेरा ने भी भाईजान यानी सलमान खान को खास तरीके से धन्यवाद दिया है।
सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा का बर्थडे
सलमान खान ने अपने बॉडीगार्ड शेरा जन्मदिन पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में शेरा के साथ सलमान खान की तस्वीर है जिसमें शेरा ने भाईजान के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। इस तस्वीर के साथ सलमान खान ने बहुत ही खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। वहीं शेरा ने भी इस पोस्ट पर भाईजान को मजेदार जवाब दिया है।
शेरा के लिए सलमान ने लिखा खास पोस्ट
आपको बता दें कि सलमान खान के साथ उनके पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा की बॉन्डिंग बहुत ही पुरानी और खास है। जानकारी के अनुसार शेरा पिछले 28 साल से सलमान खान की सिक्योरिटी का जिम्मा संभाल रहे हैं। वहीं सलमान खान के लिए शेरा केवल एक बॉडीगार्ड ही नहीं हैं बल्कि उनके भाई और दोस्त के समान भी हैं। दोनों की बॉन्डिंग अक्सर सोशल मीडिया पर नजर आती है। सलमान खान अपनी कई बात शेरा के साथ डिस्कस करते हैं।
शेरा ने मालिक को दिया ऐसा जवाब
सलमान खान ने अपने इस खास पोस्ट में शेरा के लिए लिखा है- हैप्पी बर्थडे शेरा, ऊपर वाला तुम पर आशीर्वाद बनाए रखे। हमेशा खुश रहो। वहीं सलमान खान के खास बॉडीगार्ड शेरा ने उनके पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा है- थैंक यू मालिक, आपके वो सारे प्यार और आशीर्वाद के लिए जो आपने मुझे इतने सालों से दिया है।
संगीता बिजलानी ने भी किया बर्थडे विश
सलमान खान के इस पोस्ट पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी ने भी कमेंट किया है और शेरा को बर्थडे पर विश किया है। आपको बता दें कि शेरा हमेशा से ही सलमान खान को मालिक कहकर पुकारते हैं।
शेरा ने सलमान के लिए कही थी ये बात
आपको बता दें कि एक इंटरव्यू में शेरा ने सलमान खान के बारे में बात करेत हुए कहा था- मालिक का मतलब होता है गुरु और सलमान मालिक मेरे लिए सबकुछ हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि वह सलमान खान के लिए अपनी जान तक दे सकते हैं क्योंकि वह भाईजान को भगवान की तरह पूजते हैं। शेरा ने कहा था- जब तक जिंदा हूं भाई के ही साथ रहूंगा।












Click it and Unblock the Notifications