सलमान खान ने 'सिकंदर' का धांसू प्रोमो किया शेयर, OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई भाईजान की फिल्म

Sikandar On Netflix: सलमान खान की सिकंदर भले ही बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। दर्शकों ने इस पसंद नहीं किया। लेकिन जिन लोगों ने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है, वो अब घर पर देख सकते हैं। सिकंदर अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इसकी जानकारी सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है।

ट्वीटर पर सिकंदर का नया प्रोमो शेयर करते हुए लिखा सिकंदर अब नेटफ्लिक्स पर देखिए। जो प्रोमो सलमान ने शेयर किया है, वो काफी एंगेजिंग और एक्शन से भरा हुआ है।

Sikandar On Netflix

इस फिल्म में सलमान खान के रियल लाइफ के साथ-साथ लार्जर देन लाइफ किरादरों के साथ भी तालमेल बिठाया गया है। इसमें सलमान एक दानवीर के साथ-साथ दबंग बिजनेसमैन के भी किरदार में नजर आएंगे। सिकंदर में सलमान खान एक मसीहा के किरदार में नजर आए हैं। लेकिन उस किरदार का एक अतीत है, जिसमें वो खलनायक रहता है। सिकंदर की कहानी इसी अतीत और वर्तमान के द्वंद पर बताई जा रही है। अपने इस किरदार के लिए उन्होंने वजन भी बढ़ाया है। फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदन्ना, प्रतीक बब्बर और सत्यराज अहम रोल में हैं। फिल्म को ए आर मुरगादॉस ने डायरेक्ट किया है।

फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई, लेकिन सलमान के फैंस ने इसे 200 करोड़ क्लब में शामिल करवा दिया था। इसके अलावा उनके कुछ फैंस फिल्म के ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे थे। वहीं, बात करें सलमान के अपकमिंग प्रोजेक्ट की तो, वो इन दिनों अपूर्व लाखिया की फिल्म गलवान वैली पर काम कर रहे हैं। इसके लिए सलमान ने अपनी ट्रेनिंग भी शुरू कर दी। खबरें हैं कि ये फिल्म जुलाई में शुरू होगी। इस फिल्म से फ्री होने के बाद वो कबीर खान के साथ बंजरंगी भाईजान पर काम शुरू कर सकते हैं। हालांकि अभी तक कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+