Sikandar First Review: सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट रिव्यू आ गया है, जान लीजिए कैसी है फिल्म?
Salman Khan Sikandar First Review: सलमान खान और रश्मिका मंदाना अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' 30 मार्च को सिनेमाघरों में आने वाली है। एआर मुरुगादास द्वारा निर्देशित यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी। ट्रेलर 23 मार्च को रिलीज हुआ है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों के मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है। लेकिन अब इस फिल्म का पहला रिव्यू आ गया है।
'ऑलवेज बॉलीवुड' द्वारा अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'सिकंदर' को "विस्फोटक, इंटेंस और बेहद रोमांचक है। यह एक ओरिजनल कहानी है, किसी साउथ फिल्म की रीमेक नहीं। साथ ही सलमान खान और रश्मिका के काम की भी तारीफ की गई है।

स्टारकास्ट और प्रोडक्शन
सलमान खान और रश्मिका मंदाना के अलावा इस फिल्म में काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और एसजे सूर्या भी हैं। साजिद नाडियाडवाला ने इसे प्रोड्यूस की है। सलमान और साजिद 10 साल बाद साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने किक फिल्म में साथ काम किया था। खैर, प्रीतम ने सिकंदर का म्यूजिक कंपोज किया है। वहीं बैकग्राउंड स्कोर संतोष नरायणन ने बनाया है। फिल्म के तीन गाने- 'जोहरा जबीं', 'बम बम भोले' और 'सिकंदर नाचे' अभी तक रिलीज हो चुके हैं।
यह प्रोजेक्ट एआर मुरुगादास का बॉलीवुड में कमबैक भी माना जा रहा है। जिन्होंने 'गजनी' के साथ अपनी एंट्री सफल बनाई थी। उनकी इस फिल्म ने ही बॉलीवुड में 100 करोड़ क्लब की शुरुआत की थी। निर्देशक की वापसी ने उनके नवीनतम काम को देखने के लिए उत्सुक दर्शकों के बीच काफी दिलचस्पी पैदा की है।
'सिकंदर' में सलमान खान एक ऐसे किरदार को निभा रहे हैं जो गलत काम करने वालों के खिलाफ लड़ता है और साथ ही जरूरतमंदों की मदद भी करता है। रश्मिका मंदाना उनकी प्रेमिका और पत्नी की भूमिका निभा रही हैं, जो कहानी में रोमांस और समझदारी की परतें जोड़ती हैं। ट्रेलर में एक्शन, रोमांस और कॉमेडी का मिश्रण है, जो एक आकर्षक सिनेमाई अनुभव का वादा करता है।












Click it and Unblock the Notifications