Sikandar Deleted Scene: सलमान खान की 'सिकंदर' का डिलीटेड सीन हुआ लीक, जिसे देख फैंस मेकर्स को कोस रहे

Sikandar Deleted Scene: सलमान खान की फिल्म सिकंदर ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास नहीं चली। 20 दिनों में रिलीज हुई इस फिल्म ने करीब 110 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म को दर्शकों से इतना फीका रिस्पॉन्स मिला कि सिनेमाघरों से इस फिल्म के शोज हटने शुरू हो गए थे। सलमान के हार्डकोर फैंस भी इस फिल्म को देखने थिएटर नहीं पहुंचे।

एक इंटरव्यू में खुद सलमान खान ने फिल्म में खामियों के बारे में बात की थी। अब इस बीच फिल्म का एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे फिल्म से डिलीट कर दिया गया है। फैंस इसे अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं। साथ ही तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

Sikandar Deleted Scene

पहले आपको बताते हैं कि जो सीन वायरल हो रहा है, अखिर उसमें है क्या?
फिल्म सिकंदर में रश्मिका के किरदार सायश्री की मृत्यु हो जाती है। सायश्री ने अपने ऑर्गन डोनेट किए थे। तीन लोगों को उनके ऑर्गन दिए गए थे। सिकंदर यानी सलमान का किरदार उन सभी का ध्यान रखता है। सायश्री की आंखें वैदही यानी काजल अग्रवाल के किरदार को मिलती हैं। वो नौकरी करनी चाहती है। लेकिन उसके ससुर नहीं करने देना चाहता। क्योंकि वो दकियानूसी स्वभाव के हैं। अब डिलीटेड सीन में ये दिखाया गया है कि वैदेही को जब उसके ससुर मना कर देते हैं, तो वो सुसाइड करने की कोशिश करती है। इसके बाद सिकंदर अपने साथियों के साथ वहां पहुंचता है। तब वैदही ससुर से कहती है, इस वजह से अपने बच्चों का फ्यूचर बर्बाद कर दें? अपने बच्चों को अच्छी परवरिश न देने का दुख, कंधे पर बिठाकर घुमाने वाला बाप झेल सकता है। जन्म देने वाली मां नहीं।

इस बीच सिकंदर पहुंचता है और वैदेही से कहता है, मान लो तुम्हारी जान चली जाती तो क्या होता। लोग अफसोस मनाते। चौथा, तेरहवी, 15-20 दिन बाद सब भूल जाते। टीवी पर सीरियल देखते, हंसते और सब फिनिश। और फिर वही बात। बेटा उसी स्कूल में जाता जिसमें से तुम उसे निकालना चाहती हो। इसके आगे भी दोनों में लंबी बातचीत करता है।

वहीं, फिल्म में इसका ठीक उल्टा दिखाया गया था। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म की एडिटिंग और मेकर्स को दोष दे रह हैं। एक यूजर ने लिखा, इस सीन फिल्म से हटा क्यों दिया गया? सलमान, लोगों को देखने के लिए ये बहुत अच्छा और महत्वपूर्ण सीन था। इतनी बुरी एडिटिंग क्यों?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+