Big Boss 19: आज होगा सलमान खान के शो का धमाकेदार आगाज, प्रीमियर में शिरकत करेंगे खास मेहमान
bigg boss 19: सलमान खान का फेमस टीवी शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीज़न के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। 24 अगस्त की शाम शो का प्रीमियर होगा। ये शो जबरदस्त पॉपुलर रहता है। इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे की शो आप कब से और कहां से देख सकते हैं। इसके अलावा शो के ग्रैंड प्रीमियर में कौन कौन से मेहमान शिरकत करेंगे।

'बिग बॉस 19' का प्रीमियर कब और कहां होगा?
'बिग बॉस 19' का प्रीमियर 24 अगस्त को कलर्स और जियो हॉटस्टार पर होगा। प्रीमियर के बाद, शो रोज़ाना रात 10:30 बजे टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। लेकिन इस बार ये शो टीवी से पहले जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे ही आ जाएगा। जिसे आप ओटीटी पर पहले ही देख सकते हैं।
कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नाम
इस लिस्ट अपने फैमिली पर दिए बयानों की वजह से चर्चा में आए म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक, 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के राइटर-एक्टर ज़ीशान कादरी, एक्टर गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज, यूट्यूबर मृदुल तिवारी, मॉडल नेहल चुडासमा, अभिनेता-मॉडल बशीर अली, कंटेंट क्रिएटर कपल आवेज दरबार और नगमा मिराजकर, टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर और मोटिवेशनल स्पीकर तान्या मित्तल के नाम शामिल हैं।
सलमान खान के अलावा भी होंगे होस्ट
'बिग बॉस 19' की एक खास बात यह भी है कि इस बार यह शो 3 नहीं बल्कि 5 महीने तक चलेगा। इसके लिए सलमान खान के अलावा दो और होस्ट को भी साइन किया गया है। सलमान के साथ करण जौहर और फराह खान भी 'बिग बॉस 19' को होस्ट करते नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी तक ये ऑफिशियली नहीं बताया गया है।
प्रीमियर पर सितारों का मेला
'बिग बॉस 19' के प्रीमियर पर सलमान खान के स्वैग और कंटेस्टेंट्स की एंट्री के अलावा, कई अन्य सितारे भी शामिल होंगे। खबरें हैं कि सोनाली बेंद्रे प्रीमियर पर सलमान खान के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा दूसरे शो की कास्ट भी शामिल हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications