'मुझे सपोर्ट की जरूरत है लेकिन मेरे साथ....', 'सिकंदर' की गिरती कमाई के बीच सलमान खान का शॉकिंग बयान

Salman Khan Sikandar: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'सिकंदर' को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। हालांकि ये फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कोई खास कमाल नहीं कर रही है।

'सिकंदर' को लेकर सलमान खान का बयान
फिल्म 'सिकंदर' की रिलीज से पहले फैंस और खुद भाईजान को इस मूवी से काफी उम्मीद थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा है। आपको बता दें कि सलमान खान की 'सिकंदर' गत 31 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Salman Khan Sikandar

'सिकंदर' की हर दिन गिरती कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म की कमाई दिन पर दिन गिरती जा रही है। कहा जा रहा है कि 'सिकंदर' की हालत पस्त होते देख सलमान खान भी काफी टूट गए हैं। इस बीच भाईजान ने अपनी फिल्मों को लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री से मिलने वाले सपोर्ट की कमी को लेकर बात की है।

सलमान खान ने कहा- मुझे भी सपोर्ट की जरूरत है

-बॉलीवुड बबल को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में सलमान खान ने कहा है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनके साथी उनके प्रोजेक्ट की तारीफ करने से बचते हैं, जबकि वह हमेशा अपने साथी कलाकार और दोस्तों की फिल्मों को बढ़ावा देते नजर आते हैं। सलमान खान ने कहा है कि उन्हें भी सपोर्ट की जरूरत पड़ती है लेकिन उनके साथ वालों को लगता है कि वह आत्मनिर्भर हैं, इसलिए उन्हें सपोर्ट की जरूरत नहीं हैं।

-सलमान खान ने आगे कहा- मुझे लगता है कि इंडस्ट्री के सभी लोगों को सपोर्ट की जरूरत पड़ती है। भाईजान ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'सिकंदर' पर बात करते हुए अपने को-एक्टर्स के लिए अपना सपोर्ट जताया है। उन्होंने सनी देओल की अपकमिंग एक्शन फिल्म 'जाट' के ट्रेलर की भी जमकर तारीफ की है। आपको बता दें कि सनी देओल की ये फिल्म आगामी 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मोहनलाल की फिल्म को लेकर भाईजान ने कही ऐसी बात

-आपको बता दें कि सलमान खान की सिकंदर की रिलीज से तीन दिन पहले ही सिनेमाघरों में मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'एल 2: एम्पुरान' रिलीज हुई थी। इस फिल्म की भी सलमान खान ने जमकर तारीफ की है।

-सलमान खान ने कहा था- मुझे उम्मीद है कि एल 2: एम्पुरान अच्छा करेगी। कुछ वक्त के बाद सनी देओल की 'जाट' भी आ रही है। वह जिस तरह से आगे बढ़ रहे हैं, वह गेंद को पार्क के बाहर मारेंगे।

'सिकंदर' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

-आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर पा रही है। एआर मुरुगादॉस की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 26 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

-सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की कमाई ओपनिंग डे के बाद से लगातार गिरती जा रही है और इसने रिलीज के चौथे दिन 9.75 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। फिल्म ने भारत में अभी तक 84.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+