'कभी किसी की रोजी-रोटी नहीं छिनी', लोगों को फिल्मों से बाहर निकालने पर बोले सलमान खान

सलमान खान ने हाल ही में खुलासा किया कि इंडस्ट्री में वह जिन लोगों को पसंद नहीं करते उनके साथ काम करने में परहेज करते हैं।

Salman Khan

Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक्टर फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने आप की अदालत में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की।

सलमान खान का बड़ा दावा
सलमान खान का नाम उन एक्टर्स में शुमार है जो बॉलीवुड इंडस्ट्री में नए एक्टर्स को फिल्मों में मौका देते हैं। हाल ही में एक्टर फिल्म किसी का भाई किसी की जान का प्रमोशन करने आप की अदालत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, 'मैं भाग्यशाली रहा हूं कि मैंने अपने करियर में कुछ खास फिल्म मेकर्स, एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है।'

किसी से काम छीनते नहीं एक्टर
इसके आगे एक्टर ने बताया कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में जिन एक्टर्स के साथ उनके अच्छे संबंध नहीं रहे हैं वह उनके साथ काम करने से परहेज करते हैं। एक्टर ने कहा कि, अगर मुझे वो प्रोजेक्ट सही लगता है तो मैं उस मामले को सुलझाकर कोशिश करता हूं कि फिल्म का हिस्सा बना रहूं।

'मैं किसी की रोजी रोटी नहीं छिनता'
सलमान खान ने कहा कि, 'मैं कभी अपनी पर्सनल दुश्मनी की वजह से किसी की रोजी रोटी नहीं छिनता। मेरा मानना है कि अगर स्क्रिप्ट अच्छी है और वो इंसान उस फिल्म में है तो आप उसे बाहर नहीं निकाल सकते। मैं चाहूं तो वहां से पीछे हट सकता हूं लेकिन अगर मुझे भी प्रोजेक्ट पसंद आ गया तो फिर सही यही है कि मामले को सुलझा कर साथ में काम कर लेना चाहिए।'

जब जॉन अब्राहम को कैटरीना की वजह से मिली थी यह फिल्म
बता दें कि, इससे पहले सलमान खान ने आप की अदालत में जॉन अब्राहम को फिल्म से बाहर निकलवाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि, वह चाहते तो जॉन को अनुराग बसु की सुपर नेचुरल फिल्म साया से जॉन अब्राहम को निकलवा सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। हालांकि इस फिल्म में पहले कैटरीना कैफ कास्ट होने वाली थीं लेकिन उन्हें रिप्लेस कर दिया गया था।

विवेक और अरिजीत सिंह ने सलमान पर लगाया था आरोप
सलमान खान का यह बयान पिछले कुछ सालों से तमाम सितारों के द्वारा लगाए गए आरोपों से मेल नहीं खाते। मशहूर अभिनेता विवेक ओबरॉय ने दावा किया था कि, सलमान खान की वजह से उनका एक्टिंग करियर बर्बाद हो चुका है। वहीं एक अवॉर्ड शो में अरिजीत की एक बात सलमान को रास नहीं आई थी और उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सलमान पर आरोप लगाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+