विक्की कौशल से सलमान खान ने बोला कुछ ऐसा, भाईजान की बात सुन उड़ गए सबके होश
Salman Khan With Vicky Kaushal: 'बिग बॉस 16' में पहुंचकर विक्की कौशल ने शो के होस्ट सलमान खान से एक ऐसा सवाल पूछा जिसका जवाब सुन सभी जोर जोर से हंसने लगे।

Salman Khan With Vicky Kaushal: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल गत 16 दिसंबर को ही विक्की कौशल की फिल्म गोविंदा नाम मेरा ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ साथ कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर भी नजर आ रही हैं। इसी फिल्म के प्रमोशन के लिए विक्की कौशल और कियारा आडवाणी बिग बॉस 16 में स्पेशल सेलेब्रिटी गेस्ट बनकर पहुंचे थे। इन दोनों ने इस शो में सलमान खान के साथ जमकर मस्ती की। तीनों ने आपस में एक दूसरे से कई तरह के सवाल भी पूछे। ऐसे में विक्की के सवाल पर सलमान खान के जवाब ने लोगों को हैरान कर दिया। सलमान खान और विक्की कौशल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विक्की कौशल ने पूछा सलमान खान से सवाल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बिग बॉस 16 शो में सलमान खान, विक्की कौशल और कियारा आडवाणी ने कई गेम्स खेले और खूब डांस भी किया। इसके बाद विक्की कौशल ने सलमान खान से सवाल पूछना शुरू किया। इसके बाद सब जोर जोर से हंसने लगे। विक्की के सवाल पर सलमान खान के मजेदार जवाब ने महफिल ही लूट ली।

सवाल सुन हंसने लगे सलमान खान
शो में मेहमान बनकर पहुंचे विक्की कौशल ने सलमान खान से पूछा- क्या किसी लड़की ने आपके लिए कोई पिकअप लाइन का इस्तेमाल किया है। अगर हां, तो सबसे घटिया पिकअप लाइन क्या थी जो आपने सुनी। इस पर सलमान खान ने कहा, पिकअप का तो पता नहीं मगर लड़की ने ड्रॉप जरूर किया है मुझे। सलमान के इस लाइन के बाद कियारा, विक्की और खुद सलमान खान भी हंस पड़े।
सलमान खान ने कियारा और विक्की के साथ किया डांस
हालांकि सलमान खान ने बाद में थोड़े सीरियस टोन में कहा- सच कहूं तो मुझे ऐसी कोई पिकअप लाइन याद नहीं हैं। शो के दौरान कियारा आडवाणी, सलमान खान और विक्की कौशल मजाक के मूड में दिखाई दिए। स्टेज पर तीनों ने एकसाथ डांस भी किया। इनके डांस ने भी शो की रौनक बढ़ा दी।
बिग बॉस के घर के अंदर गए कियारा और विक्की
इसके बाद विक्की कौशल और कियारा आडवाणी ने घर के अंदर जाकर कंटेस्टेंट्स से मुलाकात की और उनके साथ ढेर सारी बातें कीं। विक्की और कियारा रेडियो जॉकी बनकर घर के अंदर गए थे। दोनों ने घर वालों को टास्क दिया कि वह एक दूसरे के लिए गाना डेडिकेट करें। इतना ही नहीं विक्की कौशल और कियारा आडवाणी ने खुद भी कंटेस्टेंट्स के लिए गाना डेडिकेट किया।

सलमान खान का वीडियो हो रहा है वायरल
सलमान खान ने भी कियारा आडवाणी और विक्की कौशल के साथ खूब मस्ती की। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। हालांकि वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है कि सलमान खान बार बार विक्की कौशल को अजीब तरह से देख रहे थे। सोशल मीडिया पर मीम्स बनाकर ये भी कहा जा रहा है कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी के बाद से सलमान खान थोड़े से दुखी नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications