सलमान खान की हीरोइन रहीं रंभा अब जी रही हैं ऐसी लाइफ, पहचानना हुआ मुश्किल!
मुंबई, 02 दिसंबर; सलमान खान की हिट फिल्में 'बंधन'और 'जुड़वा' की हीरोइन रहीं रंभा तो आप सभी को याद ही होंगी। बॉलीवुड में कुछ ब्लॉकबस्टर देने के बाद रंभा ने तमिल फिल्मों में भी काम किया। लेकिन इसके बाद रंभा फिल्मी दुनिया से गायब हो गईं। दरअसल रंभा ने शादी के बाद फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था। रंभा ने कनाडा बेस्ड बिजनसमैन इंद्रकुमार से साल 2010 में शादी कर ली थी। इंस्टाग्राम पर रंभा अपनी लेटेस्ट फोटो में पहचान में नहीं आ रही है। उसकी शक्ल काफी बदल गई है।

कनाडा में रहती हैं रंभा
एक्ट्रेस रंभा अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटो को शेयर करती रहती हैं। कई तस्वीरों में रंभा अपने तीनों बच्चों और हसबैंड के साथ नजर आ रही हैं। अभिनेत्री रंभा टोरंटो में अपने परिवार के साथ रहती हैं और उसकी दो बेटियाँ और एक बेटा है। रंभा की बेटियों के नाम लान्या, साशा है। जबकि रंभा 2018 में तीसरे बच्चे को जन्म दिया। उनके बेटे का नाम शिविन है।

16 साल की उम्र में रंभा ने किया था डेब्यू
रंभा अपने टाइम में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार थीं। उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी। रंभा ने अनिल कपूर, सुनील शेट्टी , अजय देवगन, सनी देओल समेत कई अभिनेताओं के साथ स्क्रीन शेयर की। हिंदी सिनेमा में एक्ट्रेस ने फिल्म 'जल्लाद' से साल 1995 में अपने करियर की शुरुआत की थी। रंभा महज 16 साल की थी जब उन्होंने फिल्मों में अपना डेब्यू किय था

आखिरी बार इस फिल्म में दिखी थीं रंभा
उनकी हिंदी की हिट फिल्मों में जंग, घरवाली बाहरवाली, क्रोध, जानी दुश्मन नाम शामिल हैं। रंभा हिंदी सिनेमा में 2002 में आई फिल्म जानी दुश्मन में अंतिम बार दिखी थीं। साउथ की फिल्मों में रम्भा रजनीकांत, कमल हासन, विजय और अजीत जैसे टॉप कलाकारों के साथ नजर आ चुकी हैं। हाल ही में अप्रैल में रम्भा ने अपनी 11वीं सालगिरह मनाई।

2008 में इस वजह से आई थीं सुर्खियों में
2008 में रंभा को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उस समय मीडिया में यह खबर सामने आई कि एक्ट्रेस ने आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि बाद में रंभा ने इस घटना पर सफाई देते हुए बताया कि वह सुसाइड करने की कोशिश नहीं कर रही थी बल्कि लक्ष्मी पूजा के वजह से मैंने निर्जला व्रत रखा था। उसी के अगले दिन उन्हें शूट पर जाना था। कमजोरी की वजह से बेहोश हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications