बिग बॉस-16 के लिए 1000 करोड़ रुपए फीस? सलमान ने तोड़ी चुप्पी, खुद बताया- क्या है सच

बिग बॉस-16 के लिए 1000 करोड़ रुपए फीस? सलमान ने तोड़ी चुप्पी, खुद बताया- क्या है सच

मुंबई, 28 सितंबर: रियलिटी शो बिग बॉस के 16वें सीजन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और इस बार भी बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान इस शो को होस्ट करेंगे। हालांकि बीच में कई बार मीडिया में ऐसी खबरें आईं कि सलमान खान ने बिग बॉस छोड़ दिया है और अब वो इस शो का हिस्सा नहीं बनेंगे। वहीं, बिग बॉस के लिए सलमान खान की फीस को लेकर भी कई खबरें चली। अब सलमान ने खुद सामने आकर इन सारी अफवाहों पर जवाब दिया है। सलमान खान ने बताया है कि वो बिग बॉस के 16वें सीजन का हिस्सा किस वजह से बन रहे हैं।

Recommended Video

    Bigg Boss 16:1000 करोड़ की फीस लेने पर Salman Khan ने कही ये बात | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment
    'अगर 1000 करोड़ रुपये मुझे कभी मिले तो...'

    'अगर 1000 करोड़ रुपये मुझे कभी मिले तो...'

    बिग बॉस 16 के प्रीमियर से पहले मंगलवार शाम को सलमान खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद को लेकर उड़ रही सभी अफवाहों पर जवाब दिया। दरअसल मीडिया में खबरें आईं थी कि बिग बॉस के 16वें सीजन के लिए सलमान खान ने 1000 करोड़ रुपए फीस ली है। सलमान खान ने इसपर कहा, 'बिग बॉस में मेरी फीस को लेकर जो भी खबरें चल रही हैं, वो सब गलत हैं। अगर 1000 करोड़ रुपये मुझे कभी मिले तो मैं तो अपनी पूरी लाइफ में फिर आगे काम ही नहीं करूंगा।'

    'मेरे वकील भी तो सलमान खान से कम नहीं'

    'मेरे वकील भी तो सलमान खान से कम नहीं'

    सलमान खान ने आगे कहा, 'लेकिन, एक दिन ऐसा आएगा, जब मैं इतनी बड़ी फीस भी लूंगा। और, अगर मुझे ये रकम मिली तो मेरे खर्चे भी तो काफी हैं। इनमें वकील की फीस भी है, जिसकी मुझे वाकई जरूरत है। मेरे वकील भी तो सलमान खान से कम नहीं हैं। अभी तो मैं उसका चौथाई हिस्सा भी नहीं कमाता हूं। आपकी इन रिपोर्ट्स को इनकम टैक्स और ईडी के अधिकारी भी पढ़ते हैं।'

    'ये लोग मुझे लेने के लिए मजबूर हैं'

    'ये लोग मुझे लेने के लिए मजबूर हैं'

    वहीं, बिग बॉस छोड़ने की खबरों पर सलमान खान ने कहा, 'मैं भी कभी-कभी परेशान हो जाता हूं और इन लोगों से कहता हूं कि मुझे शो नहीं करना है। लेकिन, ये लोग मुझे लेने के लिए मजबूर हैं। अगर मुझे नहीं लेंगे तो किसे लेंगे? हालांकि ये उनके ऊपर है कि वो मेरे पास आएं या ना आएं। मैं खुद अपने पास ना जाऊं, लेकिन इनके पास कोई ऑप्शन ही नहीं है।'

    सलमान ने बताई बिग बॉस में आने की वजह

    सलमान ने बताई बिग बॉस में आने की वजह

    सलमान खान से जब पूछा गया कि वो कौन सी बात है, जो उन्हें बिग बॉस में वापस लाती है, तो उन्होंने कहा, 'बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इसके अलावा काफी सारे लोगों से मिलने का मुझे मौका भी मिलता है और अगर कोई शो में गलत ट्रैक पकड़ता है तो मुझे उन्हें वापस सही रास्ते पर लाना भी अच्छा लगता है। अगर कोई किसी को डराता-धमकाता है तो मैं उसको बचाता हूं और डराने-धमकाने वाले को खुद धमकाता हूं। चार महीने के लिए शो में हम सबके बीच एक बंधन बन जाता है।'

    कौन हैं बिग बॉस में शामिल होने वाले अब्दू रोजिक

    कौन हैं बिग बॉस में शामिल होने वाले अब्दू रोजिक

    आपको बता दें कि बिग बॉस के निर्माताओं ने इस साल वादा किया है कि 16वां सीजन पिछले सभी सीजन से अलग होगा। शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर भी कई नाम सामने आए हैं, जिनमें एक नाम राजस्थान की मशहूर डांसर गोरी नागौरी का भी है। इसके अलावा मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही सलमान खान ने तजाकिस्तान के सिंगर अब्दू रोजिक का नाम भी कंटेस्टेंट के तौर पर कन्फर्म किया। अब्दू रोजिक दुनिया के सबसे छोटे कद के सिंगर हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+