'मेरी एक ही गर्लफ्रेंड है' जब सलमान खान ने सरेआम कबूला था प्यार, इस एक्ट्रेस संग रिश्ते का किया खुलासा
Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों फिल्म सिकंदर को लेकर सुर्खियों में हैं। जो कि अगले साल 2025 में रिलीज होगी। एक्टर ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी, और उनकी सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
फिल्मों के अलावा सलमान खान की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका कई एक्ट्रेसेस के साथ नाम जुड़ा। संगीता बिजलानी, सोमी अली, कैटरीना कैफ और एश्वर्या राय जैसी एक्ट्रेसेस के साथ सलमान का अफेयर काफी चर्चा में रहा। लेकिन इनमें से एक ऐसी एक्ट्रेस भी है जिसके साथ सलमान खान ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था।

सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ते के बारे में हर कोई जानता है। दोनों ने दो साल तक एक दूसरे को डेट किया। फैंस को उम्मीद थी कि दोनों शादी करेंगे लेकिन इस रिश्ते का अंत काफी बुरा हुआ। ब्रेकअप होने के बाद ऐश्वर्या राय ने जहां अभिषेक बच्चन से शादी कर ली तो वहीं दूसरी तरफ सलमान खान की लाइफ में कैटरीना कैफ की एंट्री हुई।
कैटरीना कैफ और सलमान खान के रिश्ते के चर्चे होने लगे थे। हालांकि एक्ट्रेस ने कभी भाईजान के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की। लेकिन सलमान खान ने एक बार 'दस का दम' शो में रिश्ते को सार्वजनिक किया था। एक्टर से एक बच्चे ने पूछा आपकी फेवरेट गर्लफ्रेंड कौन है? इसके जवाब में सलमान ने कहा, बेटा मेरी सिर्फ एक ही गर्लफ्रेंड है. इसके बाद सलमान ने बच्चे से कहा कि, नाम क्या है. बच्चे ने कहा- लक्की, फिर सलमान ने कहा क्या?
शो के दौरान मंच पर एक महिला मौजूद थी, जिससे सलमान खान ने कहा, देखो ये बोल रहे हैं कि मेरी गर्लफ्रेंड है कैटरीना कैफ। फिर महिला ने कहा सही तो बोल रहा है। इसके बाद सलमान खान ने शर्माते हुए कहा कि, मैं नहीं जानता था कि इस बारे में बच्चा बच्चा जानता है। ये सुनकर हर कोई हंसने लगा।
रिपोर्ट्स की मानें तो, कैटरीना कैफ काफी समय से विक्की कौशल को डेट कर रही थीं। हालांकि कपल ने अपने रिश्ते की किसी को कानों कान खबर नहीं होने दी। फैंस को लगता था कि कैटरीना सलमान से शादी करेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। साल 2021 में विक्की और कैटरीना ने सीक्रेट वेडिंग कर अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। फिलहाल सलमान खान 58 साल की उम्र में भी सिंगल हैं।
ये भी पढ़ें: Salman Khan: ये हैं सलमान खान की 5 सुपर फ्लॉप फिल्में, एक बार देखते ही पकड़ लेंगे माथा












Click it and Unblock the Notifications