Shah Rukh Khan का सलमान खान ने उड़ाया मजाक, किंग खान को देखकर हुए लोटपोट, देखें वीडियो
Salman Khan Video: बॉलीवुड के दो सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान की दोस्ती से हर कोई रूबरू है। इस साल दोनों ने एकसाथ दो फिल्मों में काम किया। फिल्म पठान और टाइगर 3 में अपने फेवरेट स्टार्स को देख फैंस ने फिल्म को काफी पसंद किया। लेकिन इस बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख खुद सलमान खान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
इन दिनों सोशल मीडिया बादशाह शाहरुख खान के जैसा दिखने वाला एक शख्स का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वह खुद को किंग खान का कॉपी बताया है। हालांकि जब सलमान खान की उस शख्स से मुलाकात हुई और उसने खुद को डुप्लिकेट शाहरुख खान बताया तो भाईजान हंस-हंसकर लोटपोट हो गए।

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, जैसे ही वह शख्स सलमान खान के साथ शाहरुख की फिल्म पठान का डायलॉग बोलता है तो, सुपरस्टार की बोलने से पहले ही हंसी छूट जाती है। हालांकि फिर से एक और टेक लेते हैं लेकिन उस शख्स के सामने वह जोर-जोर से हंसने लगते हैं। वह बार-बार भाईजान के साथ वीडियो बनाने की कोशिश करता है लेकिन सलमान खुद को रोक नहीं पाते।
सलमान खान और शाहरुख खान के डुप्लीकेट का यह वीडियो सोशल मडिया पर बार-बार देखा जा रहा है। लोग इस पर फनी रिएक्शन दे रहे हैं। आप भी इस वीडियो को देखने के बाद अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। सलमान खान और शाहरुख खान के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि, सालों बाद इस साल शाहरुख खान और सलमान खान की जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखने का मौका मिला। फिल्म पठान में सलमान ने टाइगर का किरदार निभाकर कैमियो किया। वहीं शाहरुख खान ने फिल्म टाइगर 3 में पठान की भूमिका निभाकर भाईजान के साथ जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आए। सलमान खान की टाइगर 3 कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी लीड रोल में नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications