बाबा सिद्दीकी की हत्या खबर सुनते ही भावुक हुए सलमान, बिग बॉस की शूटिंग बीच में छोड़ पहुंचे अस्पताल

जिस तरह से महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई, उससे हर कोई स्तब्ध है। बाबा सिद्दीकी की सनसनीखेज हत्या के बाद राजनीति और फिल्म जगत के लोग सदमे में हैं। बाबा सिद्दीकी की उनके मजबूत राजनीतिक कनेक्शन के लिए जाना जाता था।

वह लोगों को करीब लाने, उनके बीच के मनमुटाव को खत्म करने के लिए काफी लोकप्रिय थे। बाबा सिद्दीकी की ओर से होने वाली आलीशान इफ्तार पार्टियों को कौन भूल सकता है, जिसमे तमाम बड़ी हस्तियां शामिल होती थीं। इसमे राजनीति से लेकर फिल्म जगत की बड़ी हस्तियां आती थीं।

Salman khan

सलमान-शाहरुख को साथ लाए थे

इसी तरह की एक इफ्तार पार्टी में सलमान खान और शाहरुख खान पहुंचे थे। दोनों के बीच काफी लंबे समय से अनबन चल रही थी। लेकिन इस इफ्तार पार्टी में बाबा सिद्दीकी ने दोनों को साथ लाने में सफलता हासिल की और फिर दोनों एक दूसरे के गले लगे और फिर से गहरे दोस्त बन गए।

बिग बॉस की शूटिंग बीच में छोड़ी

बाबा सिद्दीकी को सलमान खान का काफी करीबी माना जाता था। यही वजह है कि जब बाबा सिद्दीकी की हत्या की खबर सामने आई तो सलमान खान तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचे, जहां गोली लगने के बाद बाबा सिद्दीकी को ले जाया गया था।

रिपोर्ट की मानें तो जब बाबा सिद्दीकी की हत्या की खबर मिली तो सलमान खान बिग बॉस की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन खबर मिलते ही सलमान खान ने शूटिंग को बीच में रोक दिया और तुरंत लीलावाती अस्पताल के लिए निकल पड़े। सलमान खान को लीलावती अस्पताल में देखा गया, जहां वह काफी मायूस और दुखी नजर आ रहे थे।

बाबा से था करीबी रिश्ता

गौर करने वाली बात है कि बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान के साथ भी सलमान खान काफी करीब थे। वो अक्सर सलमान खाने के पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होते थे।

वहीं बाबा सिद्दीकी की लैविश इफ्तार पार्टी में सलमान खान और उनका परिवार भी शामिल होता था। ऐसे में जिस तरह से बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई, उससे सलमान खान काफी दुखी हैं और सदमे में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+