अर्जुन कपूर की वजह से सलमान खान ने छोड़ी 'नो एंट्री 2', वजह जान उड़ जाएंगे होश!
No Entry Cast Update: हिट फिल्म नो एंट्री का सीक्वल बनने जा रहा है, इसकी अनाउंसमेंट खुद बोनी कपूर ने की है। इस सीक्वल का नाम No Entry Mein Entry बताया जा रहा है। नौ एंट्री में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान थे। लेकिन अब इसके सीक्वल में ये कास्ट नजर नहीं आई आएगी। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म में अर्जुन कपूर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे।
ऐसा नहीं है कि पुरानी कास्ट ने इस फिल्म को करने की इच्छा नहीं जताई है। सलमान कई बार कह चुके हैं कि वो नौ एंट्री में नजर आएंगे। लेकिन उनका पत्ता क्यों कटा या सलमान खान ने खुद कन्नी काटी। इसकी वजह सामने आ गई है।

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट्स में कहा गया, सच ये है कि सलमान खान को अर्जुन कपूर और बोनी कपूर से दिक्कत है। ऐसे में नो एंट्री में एंट्री की कास्ट में बदलाव करने के अलावा बोनी कपूर के पास कोई दूसरा उपाय नहीं था।
एक इंटरव्यू में कास्ट बदलने पर बोनी ने कहा था, हम इस फिल्म में पुरानी कास्ट वापस नहीं रख पाए, ये हमारा ही नुकसान है। 10-12 साल इंतजार करने के बाद भी हम ऐसा नहीं कर पाए। मिस तो हम उन्हें करेंगे। हम भी नई शुरुआत करने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें यंग एक्टर हैं। लेकिन हमें सलमान, अनिल और फरदीन का न होना जरूर खलेगा। सभी को नो एंट्री के तीन लड़के बहुत पसंद थे। अनिल मेरे भाई हैं और एक्टर हैं। सलमान कमाल के इंसान हैं। फरदीन फिल्म इंडस्ट्री में कुछ अच्छे इंसानों में से एक हैं। मैं उन्हें मिस करूंगा।
बता दें, फिल्म में अदिति राव हैदरी और तमन्ना भाटिया के होने की खबरें हैं। लेकिन अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है। देखना है फिल्म की शूटिंग कब शुरू होती है और कब रिलीज होती है।












Click it and Unblock the Notifications