Tiger 3 BO Day 2: टाइगर 3 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हुई 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, जवान को भी पछाड़ा

Tiger 3 Box Office Collection Day 2: सलमान खान और कैटरीना कैफ की मच अवेटेड फिल्म टाइगर 3 दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। त्योहार के मौके पर फिल्म ने धुआंधार कमाई की। वहीं रिलीज के दूसरे दिन यानि सोमवार को फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। आइए जानते हैं कि टाइगर 3 ने दूसरे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया।

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान को फैंस का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। लेकिन टाइगर 3 की जबसे अनाउंसमेंट हुई तभी से फैंस इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब दिवाली के मौके पर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म टाइगर 3 ने पहले दिन 44.50 करोड़ की बंपर कमाई की। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

Tiger 3

फिल्म टाइगर 3 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिेए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' ने रिलीज के दूसरे दिन 57.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ महज दो दिनों में फिल्म ने 102.00 करोड़ की कमाई कर ली। इतना ही नहीं टाइगर 3 ने फिल्म जवान, पठान और गदर 2 समेत कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

अगर इसी तरह टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करेगी तो जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।बता दें कि, फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलावा इमरान हाशमी ने विलेन का किरदार निभाया है। इसके साथ ही ऋतिक रोशन और शाहरुख खान का कैमियो था। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में टाइगर और जोया की जोड़ी क्या कमाल कर पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+