अरबाज खान की बर्थडे पार्टी में पिंक पैंट में दिखे सलमान खान, लोग बोले- 'बार्बी' देखने के बाद ऐसा हुआ इनका हाल

Salman Khan Pink Pant: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान फिलहाल अपने नए वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर छा गए हैं। सलमान खान इस वीडियो में कुछ ऐसा पहने हुए नजर आए हैं कि हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी है। दरअसल सलमान खान अपने भाई अरबाज खान के 56वें बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुए थे। पार्टी में एंट्री करने से पहले सलमान खान ने पैपराजी को जमकर पोज दिए थे। इस दौरान सलमान खान पिंक कलर की पैंट में नजर आ रहे थे। उनकी इस पैंट ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

सलमान खान की पिंक पैंट ने मचाया हंगामा
सलमान खान का ये लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान ने ब्लैक टीशर्ट, ग्रे जैकेट और ब्लैक शूज के साथ पिंक कलर की डेनिम पहनी हुई है। इस पिंक कलर के पैंट की चर्चा जोरशोर से होने लगी है। वहीं कुछ लोगों ने भाईजान के इस पैंट का कनेक्शन 'बार्बी' के साथ जोड़ दिया है। लोगों का कहना है कि सलमान खान पर भी बार्बी का जादू चल गया है।

salman khan

लोगों ने सलमान खान को कही ये बात
वीडियो में देखा जा सकता है कि भाई अरबाज खान की बर्थडे पार्टी में एंट्री करने से पहले बाहर खड़े पैपराजी को सलमान खान जमकर पोज देते हैं। वहीं इसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने सलमान खान के इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट करते हुए लिखा है- भाईजान क्या ये पैंट 'बार्बी' देखने के बाद पहनी गई है....मैं तो बिल्कुल शॉक्ड हो गया हूं। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- सलमान खान फिल्म 'बार्बी' को प्रमोट कर रहे हैं।

फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आएंगे सलमान खान
आपको बता दें कि सलमान खान इस समय 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' को होस्ट कर रहे हैं। ये शो जियो ऐप पर बिल्कुल फ्री में दिखाया जा रहा है। वहीं सलमान खान जल्द ही फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म दिवाली 2023 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ नजर आएंगी। इस फिल्म के डायरेक्टर मनीष शर्मा हैं। फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+