क्या पार्टी में सलमान खान ने किया Ex GF ऐश्वर्या राय को हग? फोटो वायरल होने के बाद सामने आया सच

Salman Khan Aishwarya Rai Viral Photo: मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने देर रात दिवाली पार्टी रखी थी। जिसमें तमाम बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए। इस दौरान भाईजान सलमान खान भी पहुंचे और उन्होंने पैपराजी को जमकर पोज दिए। इस बीच एक्टर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसे देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि भाईजान ऐश्वर्या राय बच्चन को लगा रहे हैं। लेकिन अब इसकी सच्चाई सामने आ गई।

मनीष मल्होत्रा की पार्टी में सलमान के बाद ऐश्वर्या राय पहुंची। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस पार्टी से कुछ देर बाद ही निकल गई थीं। लेकिन अब जो दोनों की तस्वीर सामने आई है उसे देखकर फैंस काफी हैरान हैं। लोगों का कहना है कि सलमान जिस लड़की को गले लगा रहे हैं वह ऐश्वर्या राय हैं। लेकिन असल में ये लड़की कौन है उसका नाम सामने आ गया है।

Salman Khan

इस पार्टी में सलमान खान जिस लड़की को हग कर रहे हैं उसका आउटफिट काफी ऐश्वर्या राय की तरह मिल रहा है। ऐसे में फोटो देखकर फैंस काफी कंफ्यूज हो गए हैं। क्योंकि इस पार्टी में अभिषेक बच्चन नहीं आए थे तो लोगों का शक यकीन में बदल गया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, यकीन नहीं हो रहा ये ऐश्वर्या ही है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये दोनों आज भी एक दूसरे से मिलते हैं।'

इस तस्वीर में भले ही सलमान खान नजर आ रहे हैं लेकिन ऐश्वर्या राय का चेहरा नजर नहीं आ रहा। बताया जा रहा है कि इस तस्वीर में नजर आ रही लड़की ऐश्वर्या नहीं हैं बल्कि वह सूरज पंचोली की बहन सना पंचोली हैं। जो कि, सलमान खान के काफी करीब है। जिस वक्त की ये तस्वीर है उस पहले ही ऐश्वर्या राय पार्टी से जा चुकी थीं।

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 सिनेमाघरों में 10 नवंबर 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में एक बार फिर सलमान खान और ऐश्वर्या राय की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री धमाल मचाने वाली है। टाइगर 3 में इमरान हाशमी भी ली़ड रोल में नजर आएंगे। फिलहाल फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+