नहीं देखी होगी सलमान खान की ऐसी धमाकेदार एंट्री, फिल्म 'गॉड फादर' में चिरंजीवी के साथ आएंगे नजर
एक्शन से भरपूर फिल्म 'गॉड फादर' के टीजर का एक खास अट्रैक्शन बॉलीवुड स्टार सलमान खान भी हैं। सलमान खान ने इस फिल्म के टीजर में धमाकेदार एंट्री की है।
मुंबई, 22 अगस्तः तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी की अपकमिंग फिल्म 'गॉड फादर' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी अपनी एक्टिंग के लिए काफी फेमस हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी शानदार है। उनकी फिल्म 'गॉड फादर' का लोगों को लंबे से इंतजार है। फिल्म के टीजर में चिरंजीवी का धुंआदार अंदाज नजर आ रहा है। एक्शन से भरपूर इस टीजर की खास बात ये भी है कि इसमें बॉलीवुड स्टार सलमान खान भी नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने इस फिल्म के टीजर में धमाकेदार एंट्री की है। लोग सलमान खान को देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं।

चिरंजीवी के साथ नजर आएंगे सलमान खान
इस फिल्म के टीजर में सबसे पहले लीड किरदार यानी गॉड फादर के बारे में दर्शकों को बताया गया है कि कैसे उसका 20 सालों से कुछ पता नहीं होता है लेकिन 6 साल पहले वह एकमदम से सबके सामने वापस आ जाता है। इसके बाद टीजर में साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी का एक्शन अवतार देखा जाता है। वह दुश्मनों के साथ लड़ते नजर आते हैं। टीजर में फिल्म की लीड हिरोइन नयनतारा भी दिखाई दे रही हैं और आखिर में बॉलीवुड स्टार सलमान खान जीप में बैठकर एंट्री लेते हुए नजर आते हैं।
5 अक्टूबर को होगी रिलीज
आपको बता दें कि साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म 'गॉड फादर' मशहूर मलयालम मूवी 'लूसिफर' की रीमेक है। मलयालम फिल्म के लीड रोल में मोहनलाल नजर आए थे। इस फिल्म में सलमान खान वही किरदार निभाते हुए नजर आएंगे जो ऑरिजनल फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन ने निभाया था। वहीं नयनतारा एक्ट्रेस मंजू वॉरियर वाले किरदार में नजर आने वाली हैं। पहली बार सलमान खान तेलुगू फिल्म में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 5 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
-
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications