लॉरेंस गैंग नहीं, गाने के लेखक ने दी सलमान खान को धमकी, 5 करोड़ की मांगी फिरौती, हुआ गिरफ्तार

Salman Khan Death Threat: बीते कुछ समय से सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। जिसकी जिम्मेदारी खुद लॉरेंस गैंग ली। इसके बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई। लेकिन अब जिसने धमकी दी है वो लॉरेंस गैंग का हिस्सा नहीं बल्कि गाने का लेखक है।

मुंबई पुलिस ने कर्नाटक से एक आदमी को गिरफ्तार किया है, जिसने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी भरे संदेश भेजे थे और 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम 24 वर्षीय सोहेल पासा बताया जा रहा है।

Salman Khan

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने दावा किया है कि उसने जो "मैं सिकंदर हूं" गाना लिखा था और वह फेमस होना चाहता था। पुलिस के अनुसार, 7 नवंबर को एक संदेश मुंबई पुलिस के व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर भेजा गया था, जिसमें यह धमकी दी गई थी कि अगर 5 करोड़ रुपये नहीं दिए गए, तो सलमान खान और "मैं सिकंदर हूं" गाने के लेखक को मार दिया जाएगा। धमकी में यह भी कहा गया था कि गाने के लेखक को एक महीने के भीतर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। संदेश में सलमान खान को चुनौती दी गई थी, "अगर सलमान खान में हिम्मत है, तो उन्हें बचाकर दिखाएं।"

शुरुआत में यह माना जा रहा था कि यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से दी गई है, जो 1998 में काले भालू के शिकार मामले को लेकर सलमान खान को पहले भी धमकी दे चुका था। लेकिन पुलिस ने बताया कि गाने के लेखक ने मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को कॉल किया था, क्योंकि वह अपने गाने के लिए पब्लिसिटी चाहता था।

बता दें कि, सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सिकंदर की शूटिंग हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में कर रहे हैं, जहां उनके लिए चार-स्तरीय सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, क्योंकि उन्हें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पहले ही कई जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: Salman Khan: ये हैं सलमान खान की 5 सुपर फ्लॉप फिल्में, एक बार देखते ही पकड़ लेंगे माथा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+