सलमान खान 'गलवान घाटी संघर्ष' पर बनने वाली फिल्म पर करेंगे काम, 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल पर कबीर कर रहे देरी!

Salman Khan Galwan Film: सलमान खान की फिल्म पिछली फिल्म सिकंदर आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पाई। बीते दिन खबरें आईं 2020 में हुई गलवान घाटी में हुई झड़प पर बनने वाली है। लेकिन इसके पहले सलमान खान को कबीर खान, सिद्धार्थ आनंद, अली अब्बास जफर और सूरज बड़जात्या जैसे डायरेक्टर्स ने फिल्म ऑफर की थी।

इसके बाद बताया गया कि समलान बाकी डायरेक्टर्स के अलावा अपूर्व लखिया की फिल्म को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसकी वजह भी अब सामने आई है।

Salman Khan Galwan Film

पीपिंगमून ने सूत्रों के हवाले से लिखा, अभी फिल्म के बारे में कुछ भी ऑफिशियल नहीं है। लेकिन सोर्सेस का कहना है कि अपूर्व को सलमान ने फिल्म में काम करने के लिए भरोस दिलाया है। फिलहाल वो इसी फिल्म पर प्राथमिकता दे रहे हैं। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन यानी कि अपूर्व ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। सबकुछ सही रहा तो फिल्म की शूटिंग सितंबर या अगस्त में शुरू हो सकती है।

सोर्स का ये भी कहना है कि 'बजरंगी भाईजान' का सीक्वल कबीर खान डायरेक्ट करें, ये सलमान खान चाहते हैं। राइटर के.वी विजयेंद्र प्रसाद ईद के समय पर सलमान को फिल्म का बेसिक आइडिया भी सुनाया था। उन्हें ये स्टोरी पसंद आई थी और कबीर को भी स्क्रिप्ट सुनने के लिए बुलाया गया था। उन्होंने भी तारीफ की। लेकिन वो अभी भी इस सीक्वल को बनाने में असमंजस में हैं। जिसकी वजह 'बजरंगी भाईजान' की सफलता बताई जा रही है।

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि कबीर खान ने सलमान को एक फिल्म सुनाई है। जिसका टाइटल 'बब्बर शेर' रखा गया है। ये एक्शन फिल्म है, जिसे कबीर लंबे समय से बनाना चाह रहे हैं। कहानी भी सलमान को पसंद आई थी। लेकिन वो बजरंगी भाईजान के सीक्वल पर पहले काम करना चाहते हैं। यही वजह है कि सलमान पहले अपूर्व की फिल्म पर प्राथमिकता दे रहे हैं। हालांकि अब देखना है कि ये बब्बर शेर पर कब काम शुरू होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+