'कुछ ज्यादा बोलूंगा नहीं मगर...' फायरिंग के बाद पहली बार सलमान खान ने फैंस से की बात, सामने आया Video

Salman Khan video from Dubai: मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग के बाद सलमान खान लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर को लेकर फैंस भी परेशान हैं। फैंस एक्टर या फिर उनकी फैमिली की तरफ से किसी तरह के अपडेट का इंतजार कर ही रहे थे कि अब एक्टर की तरफ से एक क्लिप सामने आया है, जिसमें वे खुद फैंस से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सलमान दुबई में नजर आ रहे हैं और ये फायरिंग के बाद का है।

इससे पहले सलमान खान का एक और क्लिप सामने आया था, जिसमें वे टाइट सिक्योरिटी के बीच एयरपोर्ट नजर आ रहे थे, जिसने फैंस को और भी चिंता में डाल दिया था कि भाईजान को इतनी बड़ी धमकी मिली है, उसके बाद भी वे क्यों घर से बाहर निकल रहे हैं। हालांकि, उसके बाद खबर मिली कि सलमान खान दुबई को रवाना हो रहे हैं। ऐसे में हर कोई यही सोचने लगा कि जान से मारने की धमकी मिलने के बीच सलमान खान आखिर दुबई जा क्यों रहे हैं?

Salman Khan first video

फैंस सोचते ही रह गए कि सलमान खान का एक और वीडियो सामने आया गया, जो उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है। इसमें सलमान ब्लैक स्वेट शर्ट में नजर आ रहे हैं। सलमान खान फैंस को बताते हैं कि वे दुबई आए हैं। सलमान को लेकर फैंस के मन में सवाल था, जिसका एक्टर ने खुद जवाब दिया है। सलमान के क्लिप से साफ हो गया कि जान से मारने की धमकियों के बीच आखिर क्यों एक्टर दुबई चले गए...

दरअसल, सलमान खान एक इवेंट में शामिल होने के लिए दुबई पहुंचे हैं, जिसका नाम है- कराटे कॉमबैट। मगर क्या आपको पता है कि इस इवेंट से भी ज्यादा खास सलमान खान का इस इवेंट के मैनेजर के साथ कनेक्शन है। जी हां! भाईजान ने खुद एक क्लिप में बताया कि वे इस इवेंट के मैनेजर को 2 साल की उम्र से जानते हैं।

सलमान वीडियो में कहते हैं कि मैं एक इवेंट में शामिल होने के लिए दुबई आया हुआ हूं, जिसका नाम है कराटे कॉमबैट। इस इवेंट के बारे में तो ज्यादा कुछ नहीं बोलूंगा लेकिन एक बच्चा है, जिसमें 2 साल की उम्र से ही जानता हूं।सलमान ने बताया कि वे इस बच्चे के कनेक्शन में नहीं थे मगर फिर उन्हें पता चला कि दुबई के इवेंट में का प्रेसिडेंट यही बच्चा है। इसके बाद सलमान ने वीडियो में ही आसिम को अपने फैंस से मिलवाया।

बता दें कि इससे पहले एयरपोर्ट से भी सलमान खान का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे अपने बॉडीगार्ड्स और टाइट सिक्योरिटी में नजर आ रहे थे। सलमान खान के दुबई रवाना होने की खबरें फैंस को मिलीं तो वे भी परेशान हो गए कि आखिरकार सलमान क्यों इतने परेशानी भरी माहौल के बीच दुबई जा रहे हैं। इस क्लिप में सलमान के साथ शेरा भी नजर आया। फिल्हाल एक्टर का ये क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+