सलमान खान फायरिंग केस में बड़ा अपेडट, अनमोल बिश्नोई और रोहित गोदारा को लेकर कोर्ट ने जारी किया ऐसा आदेश
Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सलमान खान के मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की घटना मामले में एक नया अपडेट आया है। इस केस के सिलसिले में मुंबई की एक विशेष अदालत ने एक फैसला सुनाया है।
मुंबई की एक विशेष अदालत का आदेश
मुंबई की एक विशेष अदालत ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ गत 26 जुलाई 2024 को गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया है। बिश्नोई गिरोह के कथित सदस्य रोहित गोदारा के खिलाफ भी वारंट जारी किया गया है।

अनमोल बिश्नोई और रोहित गोदारा के खिलाफ वारंट जारी
आपको बता दें कि सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल 2024 को हुई गोलीबारी की घटना के संबंध में इस महीने की शुरुआत में मुंबई पुलिस की ओर से दाखिल चार्जशीट में लॉरेंस बिश्नोई के साथ रोहित गोदारा और अनमोल बिश्नोई को फरार आरोपी बताया गया था। लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल अहमदाबाद के साबरमती सेंट्रल जेल में बंद है। पुलिस के मुताबिक अनमोल बिश्नोई और रोहित गोदारा कनाडा में हैं।
फायरिंग मामले में 6 लोग गिरफ्तार
अभियोजन पक्ष की अर्जी स्वीकार करते हुए महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) मामलों के विशेष न्यायाधीश बीडी शेल्के ने अनमोल बिश्नोई और रोहत गोदारा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कियाहै। इस मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। विक्की गुप्ता और सागर पाल ने कथित तौर पर 14 अप्रैल 2024 की सुबह सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की थी।
1735 पन्नों की चार्जशीट में हुए कई खुलासे
विक्की गुप्ता और सागर पाल के साथ साथ इस केस में सोनू कुमार बिश्नोई, मोहम्मद रफीक चौधरी और हरपाल सिंह भी न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले में एक अन्य आरोपी अनुज कुमार थापन ने कथित तौर पर पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली थी। वहीं 1735 पन्नों की चार्जशीट में पुलिस ने ये भी बताया था कि शूटर्स के साथ अनमोल बिश्नोई ने 9 मिनट तक फोन पर बात भी थी।












Click it and Unblock the Notifications