सलमान खान को मारने के लिए लॉरेंस बिश्नोई ने पाकिस्तान से मंगाए थे हथियार, पुलिस ने 4 शूटर को किया गिरफ्तार
Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में हुई फायरिंग मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। मुंबई पुलिस ने खुलासा किया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पनवेल में सलमान खान की गाड़ी को उड़ाने का पूरा प्लान किया हुआ था।
ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान फायरिंग मामले में पुलिस ने खुलासा किया है एक्टर को मारने की पूरी साजिश तैयार की गई थी। जिसके लिए पाकिस्तान से हथियार खरीदने की योजना बनाई गई थी। अब इस मामले में FIR दर्ज कर पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथी हैं।

दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक्टर को मारने के लिए पाकिस्तान से AK-47 सहित कई अन्य हथियार मंगाए थे। पुलिस को आरोपियों के इससे संबंधित कई ऐसे वीडियोज मिले हैं। जानकारी के मुताबिक, सलमान खान के घर की गई फायरिंग से एक महीने पहले एक पूरी प्लानिंग बनाई गई है।
इन 4 आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ नहवी, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ जावेद खान के रूप में की गई है। पुलिस ने इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई और गोल्डी बरार समेत 17 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। फिलहाल मुंबई पुलिस इस मामले में की लगातार जांच में जुटी है।
बता दें कि, 14 अप्रैल को सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने धुआंधार फायरिंग की थी। इस दौरान दोनों हथियारों ने हेलमेट पहना हुआ था जिसकी वजह से उनकी पहचान नहीं हो पाई थी। लेकिन ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली थी। साथ ही एक्टर को धमकी देते हुए कहा था कि ये सिर्फ ट्रेलर है।












Click it and Unblock the Notifications