Salman Khan Firing Case: अनुज थापन की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सामने आया ये सच, परिवार ने नहीं लिया शव और फिर...

Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। गत 14 अप्रैल 2024 को सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फियरिंग होने क बाद से लोग एक्टर की सुरक्षा को लेकर काफी परेशा हो गए हैं। हालांकि पुलिस ने अपनी तत्परता दिखाते हुए ज्लद से जल्द इस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अनुज थापन की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट
सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के आरोपी अनुज थापन की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि उनकी मौत फांसी लगाने से हुई है। पुलिस के मुताबिक, उसकी गर्दन पर चोट के निशान और दम घुटने के निशान थे।

Salman Khan

अनुज के रिश्तेदारों ने शव लेने से किया इनकार
हालांकि, बाद में आरोपी अनुज थापन के रिश्तेदारों ने शव लेने से इनकार कर दिया और दावा किया कि उसे पुलिस कस्टडी में उसे प्रताड़ित किया गया और उसकी हत्या कर दी गई है। वहीं अनुज थापन के परिवार वाले इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

26 अप्रैल 2024 को अनुज थापन को किया गया था गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुज थापन, जिसे गत 26 अप्रैल 2024 को उसके सहयोगी सोनू बिश्नोई के साथ पंजाब से पकड़ा गया था, उस पर सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले शूटर्स को हथियार मुहैया करवाने का आरोप था। अनुज की उम्र 32 साल थी। गत 1 मई 2024 को अनुज क्रॉफर्ड मार्केट में क्राइम ब्रांच के लॉकअप में मृत पाया गया था। पुलिस के अनुसार, उसने कथित तौर पर हवालात के वॉशरूम में चादर से फांसी लगा ली थी।

अनुज थापन की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या लिखा है
पुलिस अधिकारी ने बताया- गत 2 मई 2024 की शाम को अनुज थापन का बायकुला के सरकारी जेजे अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, गर्दन पर चोट के निशान और दम घुटने के निशान हैं, जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि उसकी मौत फांसी लगाने से हुई है। पुलिस के अनुसार गोलीबारी की घटना के सिलसिले में अनुज थापन, सोनू बिश्नोई, शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई को वॉन्टेड आरोपी के रूप में दिखाया गया है।

लॉकअप के सीसीटीवी फुटेज में दिखा ये सब
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने अपनी राय रिजर्व रखी है। अनुज थापन के विसरा समेत अन्य सैम्पल्स को फोरेंसिक और केमिकल एनालिसिस के लिए, तो ऑर्गन्स को हिस्टोपैथोलॉजी के लिए रिजर्व रखा गया है। पुलिस के अनुसार लॉकअप सीसीटीवी के फुटेज में अुज थापन को अकेले टॉयलट में जाते हुए देखा गया है। ऐसे में ये सुसाइड ही है।

अनुज थापन के परिवार ने की सीबीआई जांच की मांग
इस बीच, अनुज थापन के नाना जशवंत सिंह, दो रिश्तेदार और वकील के साथ, पंजाब से मुंबई पहुंचे हैं। उन लोगों ने अंतिम संस्कार करने के लिए अनुज के शरीर पर दावा करने से इनकार कर दिया और इस मामले में सीबीआई जांच की माग की है। जशवंत सिंह ने कहा है- हमें शव पर क्लेम करने के लिए कहा गया था। हमारे अनुरोध पर, जब अस्पताल के कर्मचारियों ने हमें उसका चेहरा दिखाया, तो हमें गर्दन पर चोट के निशान मिले। इन निशानों को देखकर, हमे यकीन हैं कि उसे टॉर्चर करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।।

अनुज थापन की बॉडी पर परिवार नहीं करेगा क्लेम
अनुज के नाना ने आगे कहा- हम तब तक इस शव स्वीकार नहीं करेंगे जब तक सीबीआई जांच की मांग पूरी नहीं हो जाती है। अगर मांग मान ली जाएगी, तो हम कल तक शव पर क्लेम करेंगे। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए और मौत में शामिल पुलिस कर्मियों को सजा मिलनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+