जानें ओपनिंग डे पर कैसा रहा सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का हाल, ट्विटर पर खुला राज
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Twitter Review: ट्विटर पर सुबह से ही फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के कई स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। लोगों ने फिल्म देखने के साथ ही थिएटर से ही अपडेट देना शुरू कर दिया है।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Twitter Review: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की इस साल की सबसे बड़ी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' आज यानी 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सलमान खान की ये मोस्ट अवेटेड फिल्म ईद से बस एक दिन पहले ही रिलीज हुई है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर कई महीनों पहले से ही चर्चा शरू हो गई थी लेकिन अब इस फिल्म के रिलीज होने के बाद लोगों ने ट्विटर पर इसे लेकर कई तरह की बातें पोस्ट की हैं। एक तरफ जहां कुछ लोगों को ये फिल्म काफी पसंद आ रही हैं वहीं कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म दिल को उतना छू नहीं पाई।
इस फिल्म के रिलीज होते ही हर तरफ सलमान खान के फैंस ने धूम मचाना शुरू कर दिया है। ट्विटर पर सुबह से ही फिल्म के कई स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। लोगों ने फिल्म देखने के साथ ही थिएटर से ही अपडेट देना शुरू कर दिया है।
फिल्म को लेकर लोगों में काफी क्रेज नजर आ रहा है। भाईजान के फैंस इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं। लेकिन ट्विटर पर लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग फिल्म को पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे खराब बता रहे हैं।
कई लोगों ने सलमान खान की इस फिल्म को लेकर ट्विटर पर फैंस ने तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए हैं। वहीं कई लोगों का कहना है कि फिल्म का फर्स्ट हाफ काफी अच्छा है लेकिन इंटरवल के बाद का पार्ट बहुत ही बोरिंग है।
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में एकसाथ कई कलाकार नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े के साथ वेंकटेश, भूमिका चावला, शहनाज गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जगपति बाबू, विजेंदर सिंह, पलक तिवारी, जस्सी गिल भी नजर आ रहे हैं। साथ ही इस फिल्म के गानों को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications