KKBKKJ: ईद पर 'किसी का भाई किसी की जान' की कमाई में आया बंपर उछाल, जानिए दूसरे दिन की कितनी कमाई?
ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का ओपनिंग डे कुछ खास नहीं रहा। लेकिन, ईद के अगले दिन फिल्म को भरपूर फायदा हुआ।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Review: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। क्योंकि 4 साल बाद सलमान की बड़े पर्दे पर वापसी हुई तो फिल्म देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आए। हालांकि 10 साल बाद सलमान की फिल्म को ओपनिंग डे कुछ खास नहीं रहा।
दूसरे दिन किसी का भाई किसी की जान में आया उछाल
सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान उम्मीद के मुताबिक ओपनिंग डे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। लेकिन कई सालों बाद ईद पर सलमान खान की फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला। शनिवार को फिल्म किसी का भाई किसी की जान को ईद होने का खूब फायदा मिला। आइए जानते हैं कि फिल्म ने दो दिन में कितना कलेक्शन किया।
फिल्म ने की इतनी कमाई
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म किसी का भाई किसी की जान को दूसरे दिन पहले दिन के मुकाबले 50 प्रतिशत का फायदा हुआ। पहले दिन फिल्म ने केवल 15.81 करोड़ की ही कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 25.75 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। पहले दिन के कलेक्शन के मुताबिक सलमान के फैंस काफी निराश हो गए थे लेकिन ईद के मौके पर उन्होंने अपने फेवरेट स्टार को शानदार गिफ्ट दिया।
वीकेंड पर फैंस को खास उम्मीद
रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान का कलेक्शन दो दिन में ही 41 करोड़ तक पहुंच चुका है। अगर फिल्म हर रोज इसी तरह जबरदस्त कमाई करने में कामयाब रही तो उम्मीद है कि पहले हफ्ते फिल्म 70 करोड़ के आसपास का बिजनेस करने में कामयाब रहेगी। देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म को फैंस की ओर से कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications