'वो ऐसी लड़की चाहता था जो...' किस वजह से सलमान खान ने कभी नहीं की शादी? पिता सलीम ने किया खुलासा
Salman Khan Marriage: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आज भी करोड़ों लड़कियों के दिलों में राज करते हैं। एक्टर ने अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरी हैं। सलमान खान का कई एक्ट्रेसेस के साथ नाम जुड़ा है लेकिन बावजूद इसके वह 58 साल की उम्र में सिंगल लाइफ जी रहे हैं।
सलमान खान को लेकर फैंस के अक्सर सवाल करते हैं कि आखिर भाईजान कब शादी करेंगे। एक्टर के परिवार वालों से ज्यादा उनके फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर किस वजह से सलमान खान ने शादी नहीं की। अब इस राज से उनके पिता सलीम खान ने पर्दा उठाया। उनका सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

सलीम खान के पिता सलीम खान ने एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान की शादी ना हो पाने की वजह बताई है। जिसका वीडियो नाजिया पटेल नाम के इंस्टाग्राम चैनल पर शेयर किया गया है। जिसमें सलीम कहते हैं कि, 'रिलेशनशिप में तो वह आसानी से चला जाता है लेकिन शादी करने की हिम्मत नहीं कर पाता है।'
सलीम खान आगे कहते हैं कि, 'सलमान खान बहुत सिंपल स्वभाव वाला इंसान है। वो जल्दी से अट्रैक्ट तो होता है लेकिन जब सोचता है कि उससे शादी करने वाली लड़की उसकी मां की तरह परिवार में रहेगी। तब वो उसकी कसौटी पर खरी नहीं उतर पाती है। वह चाहता है कि जिस भी लड़की से वो शादी करें वो अपने पति और बच्चों के लिए वैसे ही काम करें जैसे उसकी मम्मी ने हमेशा से किया है। अपने बच्चों के लिए खाना बनाए और उन्हें हर रोज अच्छे से तैयार भी करे। हालांकि आज के दौर में ऐसा होना आसान नहीं है।'
सलीम खान ने बताया कि सलमान खान का जिन भी एक्ट्रेसेस में दिल आया वह अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहती थीं। यही वजह है कि मामला शादी तक नहीं पहुंच पाया। बता दें कि, सलमान खान की संगीता बिजलानी से शादी होने वाली थी। दोनों की सगाई भी हो चुकी थी लेकिन एक्टर के अफेयर की वजह से एक्ट्रेस ने ये रिश्ता तोड़ दिया था। इसके बाद उनकी लाइफ में कई एक्ट्रेसेस की एंट्री हुई।












Click it and Unblock the Notifications