Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Salman Khan क्या चाहते हैं? अब तक क्यों नहीं ढूंढ पाए दुल्हनिया, पिता सलीम खान का शादी पर सबसे बड़ा खुलासा

Salman Khan: बॉलीवुड के 'सिकंदर' सलमान खान की लाइफ में बहुत सारी लड़कियां आई, लेकिन उनका प्यार शादी तक मुकम्मल नहीं हुआ। 59 साल की उम्र में भी सलमान खान (Salman Khan) फिल्म इंडस्ट्री के सबसे डैशिंग बेचलर हैं। सलमान खान को अपनी जिंदगी में कई दफा सच्चा प्यार भी हुआ, लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की। ऐसे में अब उनके पिता सलीम खान ने सलमान के अब तक शादी नहीं करने की वजह पर सबसे बड़ा खुलासा किया है।

सलमान खान पिछले दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ फैंस उनकी लव लाइफ में भी काफी दिलचस्पी रखते हैं। खास तौर पर उनकी शादी को लेकर। ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, सोमी अली और संगीता बिजलानी जैसी कई एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में होने के बावजूद 59 साल के सलमान अभी तक कुंवारे हैं।

Salman Khan

Salman Khan के शादी ना करके पर बड़ा खुलासा

अब सलमान खान के पिता सलीम खान ने सलमान के शादी ना करके पर बड़ा खुलासा किया है। कोमल नाहटा के साथ एक इंटरव्यू में सलीम खान ने कहा कि सलमान का पता नहीं क्या है? सलमान की तो इस वजह से भी शादी नहीं होती है कि सलमान की सोच में थोड़ा सा विरोधाभास (contradiction) है।

समीन खान ने बताया कि, "सलमान का लगाव या मोहब्बत... वो उसकी ओर आकर्षित होते हैं, जिसके साथ काम करते हैं। ये लोग बहुत ही एक्साइटिंग और गुड लुकिंग होते हैं। काम करते-करते बातचीत होती है और करीब आ जाते हैं, क्योंकि वो एक करीबी माहौल में रहते हैं। तो 90 प्रतिशत वो फिल्म की हीरोइन ही होती है।"

ये भी पढ़ें: Salman Khan और संगीता बिजलानी की शादी का सामने आया सच, एक्ट्रेस ने कहा, 'ये झूठ तो नहीं है'

शादी तक ना पहुंचने का बताया ये बड़ा कारण

बातचीत में आगे बढ़ते हुए सलीम खान ने कहा कि, "सलमान जब किसी एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में आते हैं, तो वो उसमें अपनी मां की खूबियां तलाशने की कोशिश करते हैं।" सलीम खान ने कहा कि सलमान का यह उम्मीद करना गलत है कि एक करियर-ओरिएंटेड लड़की अपने एम्बिशन को छोड़ दे और सिर्फ घर के कामों को करें। सलीम खान ने कहा कि कोई उसे क्यों वंचित करे कि मैं शादी करके घर बैठा दूंगा? इसलिए उसकी बात शादी तक नहीं पहुंचती।

ये भी पढ़ें: Salman Khan का बाल भी बांका नहीं कर सकता लॉरेंस गैंग, कार के बाद अब घर को बनाया बुलेटप्रूफ

उसको बदलने की करने की कोशिश करता है

सलीम खान ने एक और बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि, "जब कमिटमेंट हो जाता है तो वो उसको बदलने की करने की कोशिश करता है, उसमें अपनी मां ढूँढता है। वो तो पॉसिबल नहीं है।" सलीम ने कहा कि एक कामकाजी एक्ट्रेस बच्चों को स्कूल ले जाना, उनके होमवर्क में मदद करना या उनका लंच बनाना जैसे रोजमर्रा का काम नहीं कर सकती। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही रश्मिका मंदाना के साथ सिकंदर में नजर आएंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+