Video: सलमान खान का बाल भी बांका नहीं कर सकता लॉरेंस गैंग, कार के बाद अब घर को बनाया बुलेटप्रूफ
Story Salman Khan Security: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जब से लॉरेंग गैंग ने जान से मारन की धमकी दी है तो, उनकी सुरक्षा का खास ध्यान रखा जा रहा है। एक्टर ने हाल ही में बुलेटप्रूफ कार खरीदी थी। वहीं अब मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट्स की भी सुरक्षा बढ़ा दी है। उनके घर को बुलेटप्रूफ कांच और इलेक्ट्रिक फेंसिंग से मजबूत किया गया है।
सोशल मीडिया पर सलमान खान के घर की वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने घर के बाहर नीले रंग के बुलेटप्रूफ कांच से ढका हुआ है। ये एक्टर ने कदम तब उठाया जब हाल ही में उनके करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या की गई।

वीडियो में सलमान के घर के बाहर कुछ कारीगर ब्लू शीट से अपार्टमेंट को कवर करते हुए नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, कहा जा रहा है कि ये शीशे पूरी तरह से बुलेटप्रूफ हैं। जिससे कोई भी शख्स चाहकर भी एक्टर पर अब हमला नहीं कर पाएगा। यानी की लॉरेंस गैंग की सभी कोशिशों पर अब जल्द ही पानी फिरने वाला है।
ये भी पढ़ें: Salman Khan और संगीता बिजलानी की शादी का सामने आया सच, एक्ट्रेस ने कहा, 'ये झूठ तो नहीं है'
इसके अलावा, सलमान को Y-प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है और अब उनकी कार के साथ एक पुलिस वाहन चलता है। एक कांस्टेबल, जो सभी प्रकार के हथियारों को संभालने हैं, और हर वक्त एक्टर की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।
बता दें कि, सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग और उसके सहयोगियों से कई बार धमकियाँ मिल चुकी हैं। एक्टर पर कई बार हमला करने की कोशिश की गई। यहां तक कई लॉरेंग गैंग ने उनके पिता सलीम खान को भी जान से मारने की धमकी दी थी। ये मामला साल 1998 के काले हिरण शिकार से जुड़ा है, जिसमें सलमान खान पर आरोप लगा था कि एक्टर ने उसे अपना निशाना बनाया।
अप्रैल 2024 में सलमान के घर पर हमला हुआ था जब हमलावरों ने कई गोलियाँ चलाई और फिर फरार हो गए। हालांकि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। वहीं एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान इन दिनों टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के 18वें सीजन को लेकर चर्चा में हैं। वहीं अपनी आने वाली फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग कर रहे हैं, जो ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें:s Salman Khan Security: धमकियों के बीच सलमान खान ने उठाया बढ़ा कदम, गैलेक्सी अपार्टमेंट में होगा बदलाव












Click it and Unblock the Notifications