'मुझे मारा-पीटा, गाली दी, और मेरे शरीर पर...' सोमी अली ने सलमान खान पर लगाए गंभीर आरोप

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस सोमी अली ने एक पोस्ट के जरिए उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ये पोस्ट उनका सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Salman Khan Somy Ali: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। वह अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने लव अफेयर को लेकर हमेशा में खबरों में बने रहे हैं। हाल ही में सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने एक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि, कैसे सलमान ने उन्हें प्रताड़ित किया और उनके साथ बुरा व्यवहार किया।

सोमी अली ने सलमान खान पर लगाए गंभीर आरोप

सोमी अली ने सलमान खान पर लगाए गंभीर आरोप

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली पहले भी सलमान खान पर गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। हालांकि उन्होंने अपने इस पोस्ट को बाद में डिलीट कर दिया था। वहीं एक बार फिर सोमी अली ने अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाए। फिलहाल उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

'मैंने 8 साल तक उस इंसान को डेट किया और...'

'मैंने 8 साल तक उस इंसान को डेट किया और...'

सोमी अली ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। पहले पोस्ट में उन्होंने अपने नो मोर टियर्स एनजीओ के बारे में बताया। जिसकी शुरुआत घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को बचाने के लिए की गई थी। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सोमी अली ने लिखा कि, 'मैंने 8 साल तक उस इंसान को डेट किया है जिसने मुझपर घरेलू हिंसा और मुझे मारा पीटा'।

सोमी ने पोस्ट शेयर कर बताई अपनी आपबीती

सोमी अली ने आगे पोस्ट में लिखा, मैं उस वक्त सिर्फ 16 साल की थी और मैं सलमान खान से शादी करना चाहती थी। उनसे शादी करने के लिए मैं अमेरिका से भारत आई। उस वक्त मुझे इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि, फिल्म में जो रोल उन्होंने निभाया वह असल जिंदगी से बिल्कुल अलग था।

सलमान ने दी थी मारने तक की धमकी

सलमान ने दी थी मारने तक की धमकी

सोमी अली आगे ये भी बताया कि, उन्होंने इस मामले में चुप्पी क्यों साधी थी। अपने पोस्ट में वो आगे लिखती हैं कि, ‘सलमान खान ने भारत में ‘फाइट और फ्लाइट‘ डिस्कवरी सीरीज पर बैन लगाने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। न्यूयॉर्क में उनके वकील ने मुझे धमकी भरे मेल भेजे। मुझे सलमान के खिलाफ बोलने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।

'मुझे मारते पीटते औऱ गाली देते थे'

'मुझे मारते पीटते औऱ गाली देते थे'

सोमी अली आगे लिखती हैं, 'उस वक्त जब मैं मुंबई में थी, तो सलमान खान मुझे मारते पीटते औऱ गाली देते थे। यहां तक कि मेरे रोने की चींखें मेरे हेल्पर तक ने हेल्पर तक ने सुनी हैं। मेरे मेकअप आर्टिस्ट अजय शेलार मेरी गर्दन और कई अन्य जगहों पर लगे निशान फाउंडेशन लगाकर छिपाए थे। मैं कोई अकेली महिला नहीं हूं जिसे सलमान खान ने गाली दी और डेट किया। वह ऐसा पहले भी कर चुके हैं'।

Recommended Video

    Salman Khan को Birthday Wish करने पहुंचे SRK, गले लग दी बधाई | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+