सलमान खान को फिर मिली धमकी, अब ज्योतिषी ने कर दी ऐसी भविष्यवाणी, जानें क्या होगा भाईजान के साथ

Salman Khan News: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। सलमान खान को एक फिर जान से मारने की धमकी मिली है। बाब सिद्दीकी की मौत के बाद से सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही उनका परिवार भी एक्टर को मिल रही धमकियों से काफी परेशान नजर आ रहा है।

सलमान खान को फिर मिली धमकी
आपको बता दें कि सलमान खान को काफी पहले से ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उनके गैंग की तरफ से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इन सबका एक्टर के पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर काफी असर पड़ रहा है। एक्टर के परिवार वालों से लेकर फैंस तक उनकी चिंता कर रहे हैं।

Salman Khan News

आइए जानते हैं इस मामले में ज्योतिष क्या कह रहा है-

एबीपी की खबर के अनुसार ज्योतिषी ने सलमान खान और उनके साथ चल रहे विवाद को लेकर काफी कुछ कहा है।

-सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को दोपहर 2:30 बजे इंदौर मध्य प्रदेश में हुआ है। सलमान खान की कुंडली मेष लग्न तथा कुंभ राशि की कुंडली है जिसके द्वितीय भाव में राहु, तृतीय भाव में बृहस्पति, अष्टम भाव में बुध तथा केतु और नवम भाव में सूर्य हैं।

-वहीं दशम भाव में मंगल का रुचक महापुरुष योग तथा कुलदीपक योग बना है। इसके साथ ही शुक्र भी विराजमान है, एकादश भाव में चंद्र तथा शनि विराजमान है।

-ज्योतिषी के अनुसार सलमान खान की कुंडली में लग्न का स्वामी मंगल दशम भाव में उच्च राशि का है जिसके कारण सलमान खान को बॉडी बिल्डिंग का बहुत अधिक शौक रहा है। वह फिटनेस पर बहुत अधिक ध्यान देते हैं।

बढ़ सकती है सलमान खान की परेशानी

-सलमान खान की जन्म कुंडली में सितंबर 2021 से बुध की महादशा शुरू हुई है और इस समय बुध महादशा में केतु के अंतर्दशा चल रही है जो की जनवरी 2025 तक रहेगी। बुध अष्टम भाव में है और केतु से पीड़ित है। ऐसे में अचानक ही बड़ी परेशानी उत्पन्न होने का योग बन रहा है।

-तृतीय भाव का स्वामी जब अष्टम भाव में चला जाता है तो यह मृति नामक योग बनता है, जिसके फल स्वरुप जातक को मित्र बन्धुओं की हानि उठानी पड़ती है यै फिर उनका सहयोग मिलना बंद हो जाता है।

-सलमान खान को अपने एक मित्र की हत्या होने से भारी नुक्सान हुआ है। इस योग कई प्रकार की अन्य अड़चनें भी सामने आती हैं। सलमान के पक्ष में फिलहाल कोई बड़ा एक्टर या निर्देशक नहीं बोल रहा है। ऐसे योग में जातक अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त नहीं कर पाता है।

सलमान खान पर चल रहा शनि साढ़ेसाती का दूसरा चरण

-इसके साथ ही कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। ये चरण सलमान खान की कुंडली के लिए एक नकारात्मक प्रभाव बना रहा है जिसके कारण मानसिक द्वंद्व और अचानक किसी प्रकार के डिप्रेशन चिंता का योग बन रहा है। मन भी बेचैन रहेगा।

-जनवरी 2025 तक केतु की अंतर्दशा बताती है कि सलमान खान को आरामदायक माहौल मिलना कठिन है और मार्च 2025 तक शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण बताता है कि सलमान खान को मानसिक परेशान का सामना करना पड़ेगा।

-ये समय सलमान खान के लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जाएगा। दशम भाव में मंगल उच्च राशि का है इसलिए सलमान खान की सिक्योरिटी भी बहुत उच्च स्तर की रहेगी।

-कोई भी आसानी से सलमान खान का नुकसान नहीं कर पाएगा। लॉरेंस बिश्नोई अपने इरादों में कामयाब तो नहीं हो पाएगा लेकिन ग्रह दशाओं की स्थिति देखकर लगता है कि सलमान खान के आने वाले कुछ साल उनके लिए उतार-चढ़ाव भरे रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+