अब शेरा का क्या... सामने आई सलमान खान और पूजा हेगड़े की रिलेशनशिप की बात, तो नेटिजन्स लेने लगे मजे
सलमान खान और पूजा हेगड़े के डेटिंग की खबरें जबरदस्त सुर्खियों में हैं। ये खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि अब सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा का क्या होगा?

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान प्रोफेशनल से ज्यादा अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। पर्सनल जिंदगी में एक्टर की लव लाइफ भी शामिल है। एक्टर अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। ये बात अलग है कि डेटिंग के बाद बात आज तक शादी तक नहीं पहुंची। अब सलमान खान का नाम एक और हसीना के साथ जुड़ता नजर आ रहा है। ये हसीना कोई और नहीं बल्कि इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा पूजा हेगड़े है। जी हां! चर्चा है कि सलमान खान और पूजा हेगड़े एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में एक साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म की रिलीज से पहले दोनों के डेटिंग की खबरों ने तूफान ला दिया है। फैंस इस खबर को सुनने के बाद बेहद चौंक गए हैं और तरह-तरह के रिएक्शन से सोशल मीडिया भर चुका है।

पहली बार सलमान संग काम कर रहीं पूजा
ऐसा पहली बार होगा, जब सलमान खान और पूजा हेगड़े साथ में स्क्रीन साझा करेंगे। पूजा हेगड़े ने वैसे तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ खास पहचान नहीं बनाई है लेकिन साउथ इंडस्ट्री में पूजा जाना-माना नाम हैं। साउथ में एक्ट्रेस ने काफी शानदार फिल्मों में काम किया है। ऐसे में एक्टर को या फिर एक्ट्रेस, किसी भी विवाद या फिर निजी लाइफ को लेकर उनका चर्चा में आना कोई नई बात नहीं है।
एक ट्वीट में मचा दिया बवाल
दरअसल, इस पूरे मुद्दे की चर्चा की शुरुआत उमैर संधू के एक ट्वीट से हुई, जिसमें उन्होंने कहा कि सलमान खान और पूजा हेगड़े रिलेशनशिप में हैं। उमैर ने अपने ट्वीट में लिखा- ब्रेकिंग न्यूज टाउन में नया कपल आया है। मेगा स्टार सलमान कान को पूजा हेगड़े से प्यार हो गया है। एक्टर के प्रोडक्शन हाउस ने अभिनेत्री को अपनी आने वाली दो फिल्मों के लिए साइन कर लिया है।

शेरा को लेकर नेटिजन्स ने लिए मजे
ये वही शख्स है, जिसने प्रभास और कृति सेनन के रिलेशनशिप की खबरों के बारे में ट्वीट किया था। हालांकि, नेटिजन्स को इस बात पर जरा सा भी विश्वास नहीं हुआ था और उन्होंने कमेंट सेक्शन में काफी फनी रिएक्शन्स दिए थे। कई फैंस ने शख्स के सोर्स पर सवालिया निशान खड़े करते हुए पूछा कि भाई के बारे में जानकारी देने वाली आपका सोर्स कौन सा है? वहीं एक यूजर ने कहा कि अब सलमान के बॉडीगार्ड शेरा का क्या होगा?

सलमान का वर्कफ्रंट
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर की अपकमिंग फिल्मों में 'किक 2', 'किसी का भाई किसी की जान' और 'नो एंट्री' का सीक्वल शामिल है। वहीं किंग खान की फिल्म 'पठान' में भी सलमान खान का कैमियो देखने को मिलेगा, जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं एक्टर की 'टाइगर 3' से भी मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं।

इन फिल्मों में दिखेंगी पूजा
वहीं पूजा हेगड़े की बात की जाए, तो एक्ट्रेस ने ऋतिक रोशन की फिल्म मोहनजोदाड़ो से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि, ये फिल्म कुछ कमाल नहीं दिखा सकी और फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद पूजा हेगड़े को हाउसफुल 4 में देखा गया था। अब एक्ट्रेस सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाली हैं। वहीं पूजा रणवीर सिंह के साथ फिल्म सर्कस में भी नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications