Daisy Shah Video: सलमान खान की को-एक्ट्रेस डेजी शाह की हुई ऐसी हालत, लोग बोले- 100 रुपए वाली....

Daisy Shah Viral Video: डेजी शाह के जमीन पर बैठकर हील्स ठीक करने का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

daisy shah

Daisy Shah Viral Video: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान के फिल्मों में उनकी हीरोइन रह चुकीं डेजी शाह इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। डेजी शाह का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में मुंबई में पैपराजी ने डेजी शाह को स्पॉट किया है। हालांकि इस दौरान वह थोड़ी परेशान नजर आईं। वीडियो में उनकी परेशानी की वजह साफ झलक रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक बीच रास्ते में उनकी हील्स टूट जाती हैं और इसके बाद वह काफी परेशान हो जाती हैं।

डेजी शाह के हील्स का हुआ ये हाल

डेजी शाह के हील्स का हुआ ये हाल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि डेजी शाह हील्स टूट जाने की वजह से काफी परेशान हो जाती हैं। हील्स टूटते ही वह जमीन पर बैठ जाती हैं। डेजी शाह को जैसे ही इस हालत में पैपराजी ने देखा तो उनकी तस्वीरें लेने लग गए। वहीं कुछ ही मिनटों में डेजी शाह की गाड़ी उन्हें पिक करने के लिए पहुंच गई। फिर वह आराम से गाड़ी में बैठकर रवाना हो गईं।

सीढ़ियों पर बैठ जाती हैं डेजी शाह

डेजी शाह के जमीन पर बैठकर चप्पल ठीक करने का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो में डेजी शाह ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्हें अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ब्लैक हील्स पहने हुए हैं। अचानक उनकी ब्लैक हील टूट जाती है। फिर वह सीढ़ियों पर बैठ जाती हैं।

लोगों ने उड़ाया डेजी शाह का मजाक

लोगों ने उड़ाया डेजी शाह का मजाक

ऐसे में डेजी शाह पैपराजी को देखकर मुंह बनाने लगती हैं। वहीं पैपराजी डेजी शाह को परेशान देखकर उनसे माफी मांगने लगते हैं। डेजी शाह के इस वायरल वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट्स किए हैं। जहां कुछ लोगों ने डजी शाह का मजाक उड़ाया है वहीं कुछ यूजर्स ने फनी कमेंट्स भी किए हैं। हालांकि कुछ लोगों ने डेजी शाह की सादगी की तरीफ की है।

लोग बोले- 100 रुपए वाली सैंडल ले लो

लोग बोले- 100 रुपए वाली सैंडल ले लो

डेजी शाह के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है- देखो डेजी शाह कितनी सिंपल और आम लोगों की तरह है। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- आपकी लाखों की चप्पल से अच्छी तो हमारी 100 रुपये वाली चप्पल है...कम से कम एक साल तक तो चलती है। वहीं एक शख्स ने लिखा है- स्टार्स महंगी चप्पल लेते हैं...एक बार पहनते हैं और फिर ये हील्स खराब हो जाती हैं।

सलमान खान के साथ कर चुकी हैं काम

सलमान खान के साथ कर चुकी हैं काम

आपको बता दें डेजी शाह ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ फिल्म जय हो काम किया था। इसके अलावा डेजी शाह मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्या की अस्सिटेंट रह चुकी हैं। फिल्मों में एक्टिंग करने से पहले डेजी शाह मूवीज में बैकग्राउंड डांसर के रूप में नजर आती थीं। उन्होंने हेट स्टोरी 3, बॉडीगार्ड (कन्नड़), रेस 3 जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

Recommended Video

    Pathaan के बाद Tiger-3 में Salman Khan के साथ नजर आ सकते हैं Shahrukh Khan | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+